फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

चाइल्ड लाइन और पुलिस ने रुकवाई नाबालिगों की शादी

Wed, 04 May 2022 01:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 01:58 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। चाइल्ड लाइन और मुजरिया थाना पुलिस ने मंगलवार को एक नाबलिग जोड़े को शादी करने से रोक दिया। उनकी शाम को शादी होनी थी। बरात वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव से आ रही थी। दिन में लड़की के घर खाना पीना चल रहा था। तभी दोनों टीमें लड़की के घर पहुंच गईं और शादी रुकवा दी गई। लड़की के माता-पिता ने लिखकर दिया है कि वह बालिग होने तक उसकी शादी नहीं करेंगे।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे चाइल्ड लाइन के जिला कोऑर्डिनेटर कमल शर्मा को सूचना मिली कि मुजरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में सोलह वर्षीय लड़की की शादी कराई जा रही है। उनके घर में शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस समय गांव वालों को भोजन कराने की तैयारी चल रही है। उनके आंगन में खाना बनाया जा रहा है। इस पर उन्होंने तुरंत जिला प्रोबेशन अधिकारी, बाल कल्याण समिति और मुजरिया थाना पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद चाइल्ड लाइन टीम के सदस्य दुर्वेश शर्मा और चंद्रभान सिंह मुजरिया थाने पहुंच गए। यहां से उन्होंने मुजरिया एसओ प्रदीप कुमार, एसआई अजीत सिंह और महिला कांस्टेबल को साथ लिया। फिर वह थाना क्षेत्र में किशोरी के गांव पहुंच गए। घर पर जाकर देखा तो गांव वाले पंडाल में खाना खा रहे थे। लड़की के हल्दी लगी हुई थी। उसके घर रिश्तेदारों का आना शुरू हो गया था। टीम ने उसके घर जाकर पूरी जांच पड़ताल की। लड़की के घरवालों ने बताया कि लड़की की बरात वजीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से आ रही है। लड़का भी नाबालिग है और वह इंटर में पढ़ रहा है। उसकी उम्र करीब 17 साल है।
विज्ञापन

जांच पड़ताल में पता चला कि लड़की वास्तव में नाबालिग है। इस पर चाइल्ड लाइन और पुलिस टीम ने लड़की के घर वालों को समझाया। उन्हें बाल विवाह के दुष्परिणाम बताए। ये भी कहा कि यह गैर कानूनी है। अगर नाबालिग की शादी की तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। टीम ने महिला प्रधान के पति को भी बुला लिया। फिर उन्हें मुजरिया थाने लाया गया। जहां टीम ने लड़की के माता-पिता से एक शपथ पत्र लिखवाकर लिया है कि जब तक उनकी लड़की 18 साल की नहीं हो जाती। तब तक वह उसकी शादी नहीं करेंगे। पुलिस ने भी नियम तोड़ने पर एफआईआर दर्ज करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
मंगलवार सुबह सूचना मिली थी। इस पर टीम को मौके पर भेजा गया। टीम के साथ मुजरिया थाना पुलिस भी गई थी। फिलहाल किशोरी की शादी रुकवा दी गई है। परिवार वालों को समझा दिया गया है कि यह गैर कानूनी है। अगर शादी करेंगे तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
- कमल शर्मा, जिला कोऑर्डिनेटर चाइल्ड लाइन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed