{"_id":"6269986a32656a31bb7beefb","slug":"crime-badaun-news-bly482968632","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट से सराफ की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्ट सर्किट से सराफ की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान
विज्ञापन
टिकटगंज स्थित धर्मेंद्र ज्वैलर्स की दुकान मे शार्ट सर्किट से लगी आग। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला टिकटगंज में धर्मेंद्र वर्मा सराफ की दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग लगने से लाखों का नुकसान बताया जा रहा है।
मोहल्ला टिकटगंज में धर्मेंद्र वर्मा के नाम से सराफा दुकान है। दुकान में बुधवार दोपहर अचानक शार्ट सर्किट होने से आग लग गई। दुकान से आग की लपटों को उठता देखकर इलाके में अफरातफरी मच गई। दुकान में आग लगी देख दुकान मालिक शोर मचाते हुए बाहर भागे और दमकल कर्मियों को घटना की सूचना दी। आग लगने की सूचना पर दमकल मौके पर पहुंची और दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यह भी गनीमत रही कि घटना के समय दुकान पर ग्राहक नहीं थे, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। दुकान के अंदर आग की लपटें व धुआं देखकर आसपास के दुकानदार एकत्र हो गए।
वहीं, आरिफपुर नवादा में मुस्लिम क्लाथ स्टोर में बीती रात आग लग गई। इसमें काफी कपड़ा जल गया। दुकान मालिक मुस्लिम ने आरोप लगाया कि किसी ने उसकी दुकान में पेट्रोल डालकर आग लगाई है।