फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

अफसर का स्टेनो बनकर प्रधान के बेटे ने कोटेदार से की ठगी

Thu, 28 Apr 2022 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। उसहैत थाना क्षेत्र में अफसरों के स्टेनो व बाबू के नाम से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। खेड़ा जलालपुर के प्रधान के पुत्र जितेंद्र ने कोटेदार से धोखाधड़ी कर अपने खाते में 11 हजार रुपये डलवा लिए। मामले में धोखाधड़ी की रिपोर्ट उसहैत थाने में कराई गई है।
विज्ञापन

अभी कुछ दिन पहले डीएम को मंत्री बनकर कॉल करने में दो नटवरलाल पकड़े गए थे। अब वैसा ही मामला उसहैत थाना क्षेत्र का आया है। सहदेव नाम के व्यक्ति ने उसहैत निवासी जितेंद्र समेत दो अन्य के खिलाफ रिपोर्ट कराई है। पीड़ित के मुताबिक उनकी पत्नी पूजा ग्राम खेड़ा जलालपुर की कोटेदार हैं जबकि जितेंद्र वहां के प्रधान का पुत्र है। जितेंद्र ने पहले उन्हें वीडियो बनवाकर परेशान किया। बाद में अपने ही दो नए मोबाइल नंबरों से डीएम का स्टेनो और डीएसओ का बाबू बनकर बात की। उनसे कहा कि मुख्यमंत्री पोर्टल पर उनके कोटे को लेकर शिकायत हुई है। रात में ही पत्रावली पर जवाब देना है। उसने अपने ही नंबर पर 11 हजार रुपये गूगल पे करा लिए।
विज्ञापन

बाद में उसे जानकारी हुई कि दोनों ही नंबर जितेंद्र के ही हैं। उसने रिकार्डिंग भी पुलिस को उपलब्ध कराई। पुलिस ने जितेंद्र व फर्जी स्टेनो और बाबू बनकर बात करने वाले उसके दो साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed