फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

बैंक के अंदर से दिव्यांग किसान के 81 हजार रुपये लेकर उचक्का भाग निकला

Sat, 23 Apr 2022 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 01:05 AM IST
विज्ञापन
crime
बैंक में घटना की जानकारी देते देवेंद्र सिंह। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। शहर में गांधी ग्राउंड के नजदीक एसबीआई कृषि विकास शाखा के अंदर से एक उचक्का दिव्यांग किसान के 81 हजार रुपये छीनकर भाग गया। उस दौरान बैंक का गार्ड गेट पर मौजूद नहीं था। जब तक शोर शराबा हुआ और लोग उसके पीछे दौड़े कि उचक्का करीब छह फुट ऊंची दीवार कूदकर गांधी ग्राउंड से भाग चुका था।
विज्ञापन

उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव गुराई निवासी देवेंद्र सिंह किसान हैं। वह एक पैर से दिव्यांग भी हैं। उनका किसान क्रेडिट कार्ड का खाता गांधी ग्राउंड के सामने भारतीय स्टेट बैंक की कृषि विकास शाखा में है। बृहस्पतिवार को देवेंद्र सिंह अपने भतीजे मोहरवीर के साथ क्रेडिट कार्ड का लोन जमा करने आए थे। वह अपने घर से 54 हजार रुपये लाए थे और बैंक में बचत खाते से भी 27 हजार रुपये निकाले। वह बैंक में लोन जमा करने के लिए फार्म भर रहे थे। उस समय बैंक के अंदर मास्क लगाए एक उचक्का भी मौजूद था। वह मौका देखकर देवेंद्र सिंह के हाथ से 81 हजार रुपये छीनकर भाग खड़ा हुआ। इस पर उन्होंने शोर मचाया। तब तक उचक्का करीब छह फुट ऊंची दीवार कूदकर गांधी ग्राउंड में घुस गया। उसको काफी तलाश किया गया लेकिन वह नहीं मिला। सूचना पर सिविल लाइंस इंस्पेक्टर राजकुमार तिवारी भी पहुंच गए। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे देखे, जिसमें उचक्का भागते हुए दिखाई दे रहा है। किसान ने मामले में पुलिस को तहरीर दे दी है। इस घटना में बैंक की लापरवाही भी सामने आई है।
विज्ञापन

-
गेट पर होता गार्ड तो नहीं होती झपटमारी
बैंक के अंदर झपटमारी का यह पहला मामला सामने आया है। इससे पहले परिसर से बाहर रुपये लुटने की तमाम घटनाएं हो चुकी हैं। बृहस्पतिवार को यह घटना भी नहीं होती अगर गार्ड बैंक के गेट पर होता। इधर गार्ड का कहना है कि उसकी ड्यूटी कैश पर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
उस वक्त केबिन में बैठा था। शोरशराबा हुआ तो बाहर निकलकर आए। गार्ड कैश की सुरक्षा में था। बैंक में कुछ महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी थी। इसी दौरान उचक्का रुपये लेकर भागने में सफल रहा।
- श्यामलाल, शाखा प्रबंधक एसबीआई कृषि विकास शाखा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed