फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

रोडवेज बस में किराना व्यापारी का बैग काटा, 7.90 लाख उड़ाए

Sat, 23 Apr 2022 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 01:05 AM IST
विज्ञापन
crime
जालंधरी सराय चौराहे पर किराना व्यापारी सचिन गुप्ता से जानकारी लेते पुलिस कर्मी। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। शाहजहांपुर के कलान से सामान खरीदने बरेली जा रहे किराना व्यापारी का बैग काटकर 7.90 लाख रुपये उचक्कों ने उड़ा दिए। जब व्यापारी पुलिस लाइन चौराहे पर उतरे तब उन्हें बैग कटने की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस लाइन चौराहे के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन

सचिन कुमार गुप्ता पुत्र प्रेमपाल गुप्ता बड़े किराना हैं। उनकी परौर रोड पर किराने की दुकान है। उनका अधिकतर सामान बरेली से आता है। वह बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे दुकान का सामान खरीदने के लिए बरेली जाने के लिए घर से निकले। फिर जरियनपुर से दिल्ली जा रही बरेली डिपो की एक रोडवेज बस में सवार हो गए। उन्होंने बैग सीट के ऊपर जाल पर रख दिया। रास्ते भर बस से कई सवारियां उतरीं और चढ़ीं। पुलिस लाइन चौराहे पर पहुंचकर सचिन गुप्ता भी अपना बैग लेकर बस से उतर गए लेकिन तभी नीचे से कटे बैग से कुछ सिक्के निकलकर सड़क पर गिरे। उन्हें देखकर सचिन का माथा ठनका। चेक किया तो पूरा बैग नीचे से कटा हुआ था। उसमें से सात लाख 90 हजार रुपये नदारद थे। वह दौड़कर फिर बस में चढ़े और बेसुध होकर बस के फर्श पर लेट गए। दूसरे मुसाफिरों ने संभाला तो उन्होंने शहर के कल्यान नगर निवासी मामा अवनीश कुमार गुप्ता को कॉल की। तब तक बस कचहरी से निकलकर जालंधरी सराय चौराहे पर पहुंच गई। वहीं बस को रुकवा लिया गया। सूचना पर सीओ सिटी आलोक मिश्रा, सिविल लाइंस इंस्पेक्टर राजकुमार तिवारी और कोतवाली पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने छानबीन की। रोडवेज बस के ड्राइवर व परिचालक से पूछताछ की। सचिन कुमार गुप्ता ने पुलिस को तहरीर दे दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed