{"_id":"6251e3b05c372b07af2cf940","slug":"crime-badaun-news-bly480950138","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई के साथ बाइक पर जा रही छात्रा पर फब्तियां कसीं, तीन छात्र नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई के साथ बाइक पर जा रही छात्रा पर फब्तियां कसीं, तीन छात्र नामजद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। इंटर का पेपर देकर भाई के साथ बाइक से घर लौट रही एक छात्रा के साथ उसी के गांव के तीन छात्रों ने फब्तियां कसीं। उसकी मां ने उनके घर जाकर शिकायत की तो आरोपी छात्र उसके घर आ धमके। आरोप है कि तीनों ने उसके भाई से मारपीट भी की। पुलिस ने तीसरे दिन शनिवार दोपहर तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
इंटर की छात्रा कटरी के एक गांव की निवासी है। उसके पेपर कादरचौक क्षेत्र के कॉलेज में चल रहे हैं। आरोप है कि तीन दिन पहले वह पेपर देकर भाई के साथ बाइक से घर लौट रही थी। रास्ते में कछला के पास दूसरी बाइक सवार तीन छात्रों ने छात्रा के भाई की बाइक रुकवा ली। तीनों ने छात्रा पर फब्तियां कसना शुरू कर दीं। भाई के विरोध करने पर उसके साथ हाथापाई भी की। छात्रा की मां ने उसी दिन देर शाम तीनों छात्रों की शिकायत उनके परिजन से की। आरोप है कि शिकायत पर गौर करने के बजाय छात्रों ने उसके घर में घुसकर मारपीट की और फिर कॉलेज जाने पर देख लेने की धमकी भी दी। छात्रा की मां ने रात में कछला चौकी पर पुलिस कर्मियों से इस संबंध में शिकायत की।
बताते हैं कि शुक्रवार दोपहर में ही कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंप दी गई। कार्रवाई नहीं होने पर छात्रा के परिजन शनिवार दिन में फिर कोतवाली पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि छात्रा की मां की तहरीर के आधार पर तीन छात्रों के खिलाफ मारपीट और छेड़छाड़ में नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। विवेचना शुरू कर दी गई है।