{"_id":"6251e3b1ae06670870426817","slug":"crime-badaun-news-bly480950048","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार खरीदकर लोन चुकाना भूल गए, दो के खिलाफ एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार खरीदकर लोन चुकाना भूल गए, दो के खिलाफ एफआईआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। मूसाझाग थाना क्षेत्र के सैजनी गांव का एक व्यक्ति कार खरीदकर उसका लोन चुकाना भूल गया। कंपनी के कर्मचारियों ने कई बार तकाजा किया। लोन तो नहीं चुकाया गया, उल्टे कर्मचारियों के साथ ही गालीगलौज की गई। इस पर कंपनी के शाखा प्रबंधक ने 156 (3) के तहत न्यायालय में परिवाद दर्ज कराया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज की है।
शहर में दातागंज तिराहे के नजदीक श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस कंपनी की शाखा है। कंपनी के शाखा प्रबंधक दिनेश कुमार के मुताबिक मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव सैजनी निवासी कुलवीर सिंह ने 11 अप्रैल 2011 को कार खरीदी थी। इस पर उन्होंने कंपनी से दो लाख 30 हजार रुपये की वितीय सहायता (लोन) ली थी। उन्हें 20 फरवरी 2013 तक दो लाख 84 हजार रुपये किस्तों में देने थे। ये समय निकलने के बावजूद लोन नहीं चुकाया गया। इस पर कंपनी ने नोटिस भेजा। लोन लेने के दौरान सैजनी गांव के ही दलजिंदर सिंह गारंटर बने थे। उन्हें भी नोटिस भेजा गया लेकिन उन्होंने भी कोई जवाब नहीं दिया। अब लोन की रकम पांच लाख 30 हजार हो चुकी है। कंपनी के कर्मचारी कई बार कुलवीर सिंह के घर के चक्कर लगा चुके हैं। उनसे रकम मांगी गई लेकिन कर्मचारियों के साथ ही गालीगलौज की गई। थकहार कर शाखा प्रबंधक दिनेश कुमार ने न्यायालय में परिवाद दायर कराया। इस पर कोर्ट ने दोनों लोगों के खिलाफ एफआईआर के आदेश दिए थे। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज कर लिया है। संवाद