फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

नौ साल की बालिका से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 10 Apr 2022 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
crime
इस्लामनगर (बदायूं)। यहां नौ साल की बालिका से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शनिवार दोपहर घर के बाहर खेल रही बच्ची को एक 42 वर्षीय व्यक्ति बहाने से अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए महिला अस्पताल भेज गया है।
विज्ञापन

मामला शनिवार दोपहर का है। उस वक्त थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नौ वर्षीय बालिका घर के बाहर खेल रही थी। उसके साथ मोहल्ले के अन्य बच्चे भी थे। उसी समय 42 वर्षीय रामभरोसे ने बालिका को दस रुपये दिए। बोला बीड़ी का एक बंडल ले आओ और अपने लिए खाने के लिए चीज ले लेना। इसके बाद वह अपने घर के दरवाजे पर खड़ा हो गया। जैसे ही बालिका दुकान से बंडल लेकर उसके पास पहुंची, वह उसे बहाने से घर के अंदर बुला ले गया। आरोप है कि रामभरोसे ने बालिका के साथ दुष्कर्म किया। कुछ देर बाद बालिका रोते बिलखते हुए घर पहुंची। परिवार वालों के पूछने पर उसके साथ हुए गलत काम की जानकारी दी। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई लेकिन तब तक आरोपी अपने घर से निकलकर खेतों की ओर भाग गया। उसे देखकर पुलिस भी पीछे लग गई। पुलिस ने गेहूं के खेत में जाकर उसे दबोच लिया। उसे थाने ले जाया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने बालिका के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपी को रविवार को जेल भेजा जाएगा। अभी उससे पूछताछ चल रही है। यहां बता दें कि आरोपी के दो बेटे हैं। दोनों दूसरे प्रांत में रहकर काम करते हैं। दस साल पहले आरोपी की पत्नी की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
थाना क्षेत्र के एक गांव में नौ साल की बालिका से दुष्कर्म हुआ है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। बालिका की हालत ठीक है। उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
- बलदेव सिंह खनेड़ा, सीओ बिल्सी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed