{"_id":"6251e30b458462548e656e9d","slug":"crime-badaun-news-bly4809498124","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल्सी बाजार से दुकानदार का बैग ले उड़ा उचक्का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
पीड़ित दुकानदार सतीश चंद्र। संवाद
- फोटो : BADAUN
Link Copied
बिल्सी। दुकान का सामान खरीदने आए दुकानदार का शनिवार की दोपहर एक उचक्का बैग ले उड़ा, इसमें 10 हजार रुपये थे। इसके बाद पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव सुंदरनगर निवासी सतीश चंद्र अपने गांव में एक जनरल स्टोर चलाते हैं। वह दुकान संबंधी कुछ सामान खरीदने नगर के मुख्य बाजार स्थित दीपक कुमार की दुकान पर करीब एक बजे पहुंचे। जैसे ही उन्होंने बाइक को खड़ा किया तभी एक युवक ने उनकी पीठ पर पान की पीक मार दी। इससे उनकी शर्ट गंदी हो गई। तभी पास में खड़े एक युवक ने उनसे कहा कि अंकल आपकी शर्ट पर कुछ गंदगी लगी हुई है। सतीश चंद्र ने हड़बड़ी में बैग को बाइक पर टांगा और अपनी शर्ट को उतारकर पास के नल पर धोने चले गए। जब वह लौटे तो उनका बैग गायब था। इसमें करीब दस हजार रुपये रखे थे। उन्होंने जानकारी नगर के अन्य व्यापारियों को दी। पीड़ित ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस जांच करने में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।