फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

कब्जा हटाने के दौरान राजस्व कर्मी और ग्रामीण भिड़े, पथराव

Sun, 10 Apr 2022 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
crime
सहसवान (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव बड़ेरिया में शनिवार को अवैध कब्जा हटाने के दौरान राजस्व विभाग की टीम और ग्रामीण आमने-सामने आ गए। आरोप है कि ग्रामीणों ने राजस्व विभाग की टीम पर पथराव कर दिया, जिससे उसे भागना पड़ा।वहीं ग्राम प्रधान ने धक्कामुक्की और मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने पांच ग्रामीणों समेत कुछ अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

मामला शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे का है। उस दौरान तहसील से राजस्व विभाग की टीम बड़ेरिया गांव में ढाका जंगल नाम से दर्ज जमीन को खाली कराने पहुंची थी। इस दौरान टीम के साथ पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे। बताते हैं कि सरकारी जगह पर कुछ लोगों ने उपले आदि रख लिए थे। जैसे ही टीम ने कब्जा हटवाना शुरू किया कि तभी गांव के तमाम लोग आ गए। उन्होंने बिना सूचना कब्जा हटाने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। सूचना पर ग्राम प्रधान सुखदेवी और उनके पति सत्यपाल पहुंच गए। प्रधान का आरोप है कि दो दिन पहले लेखपाल गांव आए थे। तब उन्होंने गांव में टंकी लगवाने की बात कही थी। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया था कि जिस जगह टंगी लगेगी, उस जगह के बदले लोगों को दूसरी जगह दी जाएगी लेकिन शनिवार को बिना जगह दिए बुलडोजर चलवा दिया गया। ग्राम प्रधान ने खुद से मारपीट का आरोप लगाया है। जबकि राजस्व विभाग के अधिकारियों ने टीम पर पथराव और फावड़ा लेकर हमला करने का आरोप लगाया है। लेखपाल मनोज ने बड़ेरिया निवासी चंद्रभान, महीपाल, मदनपाल, भूरे और पप्पू समेत कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ टीम पर हमला करने, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

-
शनिवार को राजस्व विभाग की टीम बड़ेरिया गांव में कब्जा हटवाने गई थी। इस दौरान टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया था। मामले में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- महीपाल सिंह, एसडीएम सहसवान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed