फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

पंजाब के युवक को बिहार में लूटा, बदायूं वालों ने किया घर भेजने का इंतजाम

Sun, 10 Apr 2022 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
crime
कुंवरगांव के सिगोई गांव में जानकारी देता लखविंदर सिंह। संवाद - फोटो : BADAUN
कुंवरगांव (बदायूं)। पंजाब के कपूरथला निवासी लखविंदर सिंह को बिहार के आरा जिले में लूट लिया गया। बदमाशों ने उन्हें मरा जानकर छोड़ दिया। उन्हें जब होश आया तो एक गोशाला संचालक ने शरण दी। वह किसी तरह बदायूं पहुंचे। जहां लोगों ने उनके घर लौटने का इंतजाम किया है। उन्हें भोजन कराया और कपड़े भी दिए।
विज्ञापन

पंजाब प्रांत के कपूरथला निवासी लखविंदर सिंह (39) के मुताबिक वह कंबाइन खरीदकर लोगों के घर पहुंचाने का काम करते हैं। कुछ दिन पहले बिहार के एक व्यक्ति ने पंजाब से कंबाइन खरीदी थी। लखविंदर सिंह उसे पहुंचाने बिहार के आरा जिले गए थे। लौटते समय उन्होंने आरा जिले में हाईवे किनारे एक ढाबे पर खाना खाया। लखविंदर ने बताया कि वह ढाबे से कुछ दूर पहुंचे थे कि तभी तीन बाइक पर कई बदमाश वहां पहुंचे। उन्होंने लखविंदर सिंह से 45 हजार रुपये लूट लिए। उनके साथ खूब मारपीट की। उन्हें मृत समझकर सड़क किनारे डालकर भाग गए। काफी देर बाद उन्हें होश आया, तो वह पैदल चलकर गोशाला पहुंचे। गोशाला संचालक को आपबीती बताई। तब उसने उनका इलाज कराया, फिर पुलिस को तहरीर दी। वह गोरखपुर होते हुए किसी तरह बदायूं पहुंचे। उन्होंने बदायूं में एक बाइक सवार से आंवला जाने के लिए लिफ्ट मांगी लेकिन वह कुंवरगांव क्षेत्र के गांव सिगोई छोड़कर चला गया। लखविंदर सिंह ने गांव के मंदिर पर पहुंचकर कीर्तन कर रहे लोगों को पूरी घटना बताई। तब उक्त लोगों ने उन्हें आराम से बैठाया। भोजन कराया, कपड़े भी दिए और पंजाब लौटने का इंतजाम किया। इसके लिए लखविंदर ने उनका धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed