{"_id":"6251e25886b9ca1b1f69060a","slug":"crime-badaun-news-bly480948411","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में ढोलक वादक ने दम तोड़ा, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में ढोलक वादक ने दम तोड़ा, एक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वजीरगंज (बदायूं)। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर शनिवार सुबह पिकअप की टक्कर से 55 वर्षीय ढोलक वादक मुन्नालाल की मौत हो गई, जबकि उनके साथी हारमोनियम वादक भरतलाल शर्मा घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में बरेली रेफर किया गया है। दोनों लोग एक कीर्तन कार्यक्रम से घर लौट रहे थे।
बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी रिसौली निवासी मुन्ना लाल (55) भजन व कीर्तन कार्यक्रमों में ढोलक बजाने का काम करते थे। शुक्रवार रात कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव कनगांव में कीर्तन का कार्यक्रम था। इसमें मुन्नालाल और उनके गांव के हारमोनियम वादक भरत लाल शर्मा (48) बाइक पर आए थे। रातभर दोनों लोगों ने कीर्तन में ढोलक व हारमोनियम बजाया। शनिवार सुबह दोनों लोग अपने घर लौट रहे थे। उस दौरान भरत बाइक चला रहे थे वह हेलमेट नहीं लगाए था। उनकी बाइक मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर वजीरगंज कस्बे में ग्रीन हाउस के नजदीक पहुंची, तभी बिसौली की ओर से तेज रफ्तार जा रही पिकअप ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। पिकअप सड़क किनारे खड़े फ्लैक्सी के दो पोल तोड़ते हुए निकल गई।
जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से दोनों लोगों को जिला अस्पताल भेजा। इस दौरान मुन्नालाल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। भरत लाल शर्मा की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। उन्हें बरेली रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
-
रोडवेज बस की टक्कर से किशोर की मौत
बदायूं। शहर में जालंधरी सराय चौराहे पर एक रोडवेज बस की टक्कर से 14 वर्षीय मोहित मौर्य की मौत हो गई। ड्राइवर बस लेकर मौके से भागने में कामयाब रहा।
सिविल लाइंस थाना के मीरा सराय निवासी मोहित मौर्य शनिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे जालंधरी सराय चौराहा पार कर रहा था। इसी दौरान कचहरी की ओर से आई रोडवेज बस ने किशोर को टक्कर मार दी, इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे को देखकर ड्राइवर बस को दौड़ा ले गया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इससे पुलिस मौके पर पहुंच गई और किशोर को जिला अस्पताल भेज दिया। जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने किशोर के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। संवाद