{"_id":"62508890a6cbea707619cf5a","slug":"crime-badaun-news-bly4808311144","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्तर हजार देकर वसूल चुके थे डेढ़ लाख, विरोध पर युवक को गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्तर हजार देकर वसूल चुके थे डेढ़ लाख, विरोध पर युवक को गोली मारी
विज्ञापन
गोली लगने से घायल नरेंद्र। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिलहरी (बदायूं)। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव सालारपुर में सूदखोरों की मनमानी का विरोध करने पर 24 वर्षीय नरेंद्र को गोली मार दी गई। आरोपी 70 हजार कर्ज देकर उससे डेढ़ लाख रुपये वसूल चुके थे। फिर भी उससे दो हजार रुपये प्रतिदिन मांग कर रहे थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोपी फरार हैं।
ग्राम सालारपुर निवासी नरेंद्र दूध से पनीर बनाने का काम करता है। जबकि उसके परिवार वाले खेतीबाड़ी करते हैं। नरेंद्र के मुताबिक उन्होंने करीब चार माह पहले अपने गांव के छोटे और जन्नत अली से 70 हजार रुपये उधार लिए थे। दोनों आरोपियों ने उन्हें यह रुपये पांच प्रतिशत मासिक ब्याज पर दिए थे। तीन माह बाद जब उन्होंने रुपयों का हिसाब किया तो आरोपियों ने ब्याज लगाकर डेढ़ लाख रुपये उन पर निकाल दिए। बोले कि मय ब्याज के डेढ़ लाख रुपये दो। उन्होंने किसी तरह आरोपियों को डेढ़ लाख रुपये दे दिए।
अब आरोपियों की फिर से नीयत खराब हो गई। बृहस्पतिवार को आरोपियों ने उनसे कहा कि ब्याज देकर उन्होंने उस पर अहसान किया था। अब उसके बदले वह उन्हें दो हजार रुपये रोज और दिया करे तब हिसाब किताब पूरा होगा। उसने कहा कि वह पूरे रुपये दे चुका है अब किस बात के रुपये दे। यह तो रंगदारी मांगने वाली बात हो गई। इसकी वह पुलिस से शिकायत करेगा। इससे आरोपियों ने उसके साथ बृहस्पतिवार को गालीगलौज की। उसे जान से मारने की धमकी दी। शुक्रवार सुबह नौ बजे वह अपने खेत पर जा रहे थे। उनके परिवार वाले गेहूं काट रहे थे। इसी दौरान छोटे और जन्नत अली ने उन्हें घेर लिया और पीछे से गोली मार दी, जो उसके पैर में जा लगी। इससे नरेंद्र गिर गए। तभी आरोपी मौके से भाग गए। परिवारवालों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इससे पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस उसे जिला अस्पताल लेकर गई। जहां उन्हें भर्ती करा दिया गया। अब पुलिस ने नरेंद्र की ओर से छोटे और जन्नत अली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन
-
प्रथम दृष्टतया मामला संदिग्ध लग रहा है। युवक को पैर में गोली लगी है। उसकी तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जांच कराई जा रही है। इसमें जो सच्चाई निकलकर सामने आएगी। आगे की कार्रवाई उसके अनुसार कराई जाएगी।
-आलोक मिश्रा, सीओ सिटी