फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

शर्त हारे शेर अली ने चार बीघा खेत देने से किया इनकार

Sat, 12 Mar 2022 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 01:20 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। अलापुर थाना क्षेत्र के गांव विरियाडांडी में प्रदेश में सरकार बनने के मुद्दे पर शर्त लगाने वाले शेर अली अपने वादे से मुकर गए हैं। अब उन्होंने विजय सिंह को खेती के लिए खेत देने से इनकार कर दिया है। इस पर विजय ने थाने जाकर कार्रवाई कराने की बात कही है।
विज्ञापन

छह मार्च को शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव विरियाडांडी निवासी शेर अली और विजय सिंह के बीच शर्त लगी थी। शेर अली ने कहा था कि इस बार सपा सरकार बनेगी तो विजय सिंह ने दावा किया था कि इस बार भी भाजपा सरकार बनेगी। दोनों के बीच चार बीघा खेत की शर्त लगी थी। उस दौरान तमाम ग्रामीणों के सामने एक पंचायतनामा लिखा गया था। इस पर कई ग्रामीणों के हस्ताक्षर थे। उसमें शर्त ये लिखी गई थी अगर सपा सरकार बनेगी तो विजय सिंह के चार बीघा खेत पर शेर अली एक साल तक खेती करेंगे। अगर भाजपा सरकार बनी तो शेर अली के चार बीघा खेत पर विजय सिंह खेती करेंगे।
विज्ञापन

विजय सिंह के मुताबिक शर्त के अनुसार प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर उन्होंने शेर अली को अपना चार बीघा खेत देने को कहा तो वह अपने वादे से मुकर गए। उन्होंने खेत देने से इनकार कर दिया। विजय सिंह ने आरोप लगाया है कि शेर अली ने धमकी दी कि चाहे वह कहीं भी चले जाएं, थाने में शिकायत कर दें लेकिन वह अपना खेत नहीं देंगे। विजय सिंह ने शेर अली के खिलाफ थाने जाकर कार्रवाई कराने की बात की है। उन्होंने कहा कि वह शनिवार को थाने जाएंगे और शेर अली के खिलाफ पत्र देंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed