{"_id":"621e7356baf8a11a2535a948","slug":"crime-badaun-news-bly477002530","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने दिनदहाड़े एएनएम से चेन लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
घटना की जानकारी देतीं एएनएम गायत्री देवी। संवाद
- फोटो : BADAUN
Link Copied
बदायूं। शहर में मंगलवार को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाश रजी चौक इलाके से एएनएम की चेन लूट ले गए। एएनएम अपने घर से कूटू का आटा लेने के लिए निकलीं थीं। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी पहुंची लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ब्राहमपुर निवासी गायत्री देवी पत्नी वीरेंद्र सिंह भदौरिया दातागंज इलाके में सराय पिपरिया केंद्र पर एएनएम हैं। मंगलवार को उन्होंने महाशिवरात्रि का व्रत रखा था। इससे वह शाम करीब पांच बजे अपने घर के नजदीक परचून की दुकान पर कूटू का आटा लेने आईं थीं। वह दुकान की ओर जा रहीं थीं तभी रजी चौक की ओर से बाइक पर सवार दो बदमाश आए और उन्होंने चेन लूट ली और जवाहरपुरी की ओर भाग गए। कुछ लोगों ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की। शोर मचाया लेकिन बदमाश नहीं पकड़े जा सके। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। एएनएम ने इस संबंध में तहरीर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।