{"_id":"621e71386815b565de1b02ea","slug":"crime-badaun-news-bly4770012131","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लॉट दिखाया पर, दो मंजिल भवन का बैनामा करवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लॉट दिखाया पर, दो मंजिल भवन का बैनामा करवाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दातागंज। दो मंजिल बने पक्के भवन का बैनामा, प्लॉट दर्शाते हुए करवाने का मामला सामने आया है। मामला संज्ञान मेें आने के बाद सब रजिस्ट्रार फूल चंद्र यादव ने एडीएम वित्त एवं राजस्व को रिपोर्ट भेजी है।
शहर के मयंक कुमार अब आगरा में रहते हैं। दिसंबर में उन्होंने दातागंज के पापड़ हमजापुर के सुधीर गुप्ता के लिए बरेली बाईपास सिनेमा हॉल के पास 26.01 वर्ग मीटर भूमि का बैनामा किया था। बैनामा कराते समय प्लॉट का नक्शा दिया गया। यह संपत्ति प्लॉट दर्शाते हुए 2.50 रुपये में बेची गई। गौर करने वाली बात यह है कि मौके पर दो मंजिल का पक्का भवन बना हुआ है। इसकी कीमत 25 लाख से ज्यादा बताई जा रही है। पक्के बने दो मंजिल दुकान और भवन को प्लॉट दर्शा कर बैनामा कराने का मामला जानकारी में आने के बाद सब रजिस्ट्रार फूल सिंह यादव ने अधिकारियों को लिखा है।
-
पक्की बनी दुकान और भवन का बैनामा प्लॉट दर्शाते हुए कराया गया है। विक्रेता और क्रेता दोनों ने स्टांप चोरी की है। रजिस्ट्री कार्यालय को धोखे और अंधेरे में रखा गया। मामला जानकारी में आने के बाद इस संबंध में एडीएम वित्त एवं राजस्व को रिपोर्ट भेजी गई है। दिशा निर्देश मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-फूल सिंह यादव, सब रजिस्ट्रार दातागंज