फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

हुकुम सिंह की हत्या में भाई ने कराया चार लोगों को नामजद

Wed, 23 Feb 2022 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 12:31 AM IST
विज्ञापन
crime
उझानी (बदायूं)। हुकुम सिंह के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हैंगिंग आई है। इधर भाई ने चार लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव सकरी जंगल निवासी हुकुम सिंह का शव सोमवार सुबह गांव के पास ही श्मशान में पेड़ से लटका मिला था। शव मिलने से एक दिन पहले हुकुम सिंह की गांव के ही शमीम और उसके भाई हसीम से कहासुनी को गई थी। आरोप है कि दोनों शराब के नशे में थे। मृतक के भाई ऋषिपाल ने शव मिलने के बाद कोतवाली में जो तहरीर दी, उसमें कहा गया था कि शमीम और हसीम ने चचेरे भाई झब्बू और दिलशाद के साथ मिलकर हुकुम सिंह की रात में गला दबाकर हत्या कर दी और शव पेड़ से लटका दिया। इसी आधार पर पुलिस ने चारों के खिलाफ मारपीट और हत्या में नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली।

पोस्टमार्टम के बाद देर शाम हुकुम सिंह का शव सकरी जंगल पहुंचा तो पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी। मंगलवार सुबह शव का कछला गंगाघाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि पोस्टमार्टम में मौत की वजह हैंगिंग सामने आई है। विवेचना शुरू कर दी गई है। बयानों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही पुलिस कार्रवाई को आगे बढ़ाया जा रहा है। किसी को बेवजह जेल नहीं भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed