{"_id":"620abf61567d3720cb739d3b","slug":"crime-badaun-news-bly475497061","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी आधार कार्ड बनाकर मत डलवाने वालों को पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी आधार कार्ड बनाकर मत डलवाने वालों को पुलिस ने पकड़ा
विज्ञापन
इस्लामनगर के मनिहार मोहल्ले में जानकारी करते सीओ। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस्लामनगर (बदायूं)। इस्लामनगर में सोमवार को मतदान के दौरान एक बड़ा फर्जीवाड़ा पकड़ा गया। एक घर के अंदर फर्जी आधार कार्ड बनाकर वोटिंग कराई जा रही थी। पुलिस ने दबिश देकर मौके से एक लैपटॉप, प्रिंटर और अन्य सामान बरामद किया है। इसमें दो नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। फिलहाल सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।
सोमवार दोपहर इस्लामनगर पुलिस और सीओ बलदेव सिंह विधानसभा चुनाव कराने में व्यस्त थे। उसी दौरान सूचना मिली कि रामलीला मैदान रोड पर मनिहार मोहल्ले के एक घर में फर्जी आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं। इस पर सीओ ने इस्लामनगर इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह और पुलिस बल के साथ मुखबिर के बताए घर पर छापा मारा। उस दौरान कुछ लोग लैपटॉप पर फर्जी आधार कार्ड बना रहे थे। जैसे ही पुलिस उस घर में घुसी कि वह लैपटॉप और अन्य सामान छोड़कर मौके से भाग गए। पुलिस ने उस घर से लैपटॉप, प्रिंटर और कुछ फर्जी आधार कार्ड भी बरामद किए हैं। बताते हैं कि इस घर में उन लोगों के फर्जी आधार कार्ड बनाए जा रहे थे, जो वास्तव में इस्लामनगर में मौजूद नहीं थे। ये लोग दूसरे व्यक्ति का फोटो लगाकर फर्जी आधार कार्ड बनाते थे। उसके बाद वह व्यक्ति फर्जी आधार कार्ड और पर्ची से वोट डालता था।
इस संबंध में एसआई चंद्रपाल सिंह ने मकान मालिक गफ्फार पुत्र जब्बार और साईम पुत्र रईस व दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जी कागजात तैयार करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई है। इसके अलावा इस्लामनगर में कई स्थानों पर फर्जी आधार कार्ड बनाने की सूचनाएं मिलीं लेकिन उन स्थानों से कोई चीज बरामद नहीं हुई।
विज्ञापन
-
नायब तहसीलदार की गाड़ी से उतरकर भागा आरोपी
दातागंज। परा मोहल्ले में एक युवक एक घर में लैपटॉप से फर्जी आईडी बना रहा था। इसकी सूचना पर नायब तहसीलदार अजब सिंह राणा मौके पर पुलिस के साथ पहुंचे। उन्होंने आरोपी को लैपटॉप समेत पकड़ लिया और जीप में बैठा लिया। आरोपी जीप से उतरकर लैपटॉप लेकर ही फरार हो गया। पुलिस भी उसे नहीं पकड़ सकी। बाद में नायब तहसीलदार की ओर से थाने में तहरीर दी गई।
----------------
इस्लाम नगर के मनिहार मोहल्ले में शिकायत मिलने पर छापा मारा गया था। जहां से लैपटॉप, प्रिंटर आदि बरामद हुए हैं। इसमें दो नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी फर्जी आधार कार्ड बना रहे थे। उनकी तलाश में टीम लगाई गई है।
- बलदेव सिंह, सीओ बिल्सी