फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

तेज रफ्तार वाहन ने पल्लेदार को कुचला

Tue, 15 Feb 2022 02:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
crime
प्रेमपाल फाइल फोटो। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। रविवार रात इस्लामनगर और सगवा गांव के बीच आढ़त से मजदूरी करके लौट रहे पल्लेदार की तेज रफ्तार वाहन से कुचलकर मौत हो गई। वाहन का पता नहीं चला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।
विज्ञापन

इस्लामनगर कस्बे के मोहल्ला टंकी निवासी प्रेमपाल (40) गल्ले की आढ़त पर पल्लेदारी करते थे। इसी मजदूरी से वह अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। रविवार रात प्रेमपाल आढ़त से मजदूरी करके घर लौट रहे थे। इसी दौरान सगवा और इस्लामनगर के बीच तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया। इससे प्रेमपाल की मौके पर ही मौत हो गई। कुछ देर बाद उधर से निकले लोगों ने पल्लेदार का शव देखकर थाना पुलिस को सूचना दी। इससे वह मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से प्रेमपाल के परिवारवालों का पता लगाया और उन्हें सूचना दी। इससे परिवारवाले मौके पर पहुंच गए। उसके बाद पुलिस ने पल्लेदार का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रेमपाल दो भाइयों में बड़े थे। उनके तीन बेटे और दो बेटियां हैं। प्रेमपाल की मौत से उनके परिवार में कोहराम मचा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed