{"_id":"6209309b39f7001d6f7922fc","slug":"crime-badaun-news-bly4753685174","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुराफात की तो जाना पड़ेगा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुराफात की तो जाना पड़ेगा जेल
विज्ञापन
बदायूं। सोमवार को विधानसभा चुनाव के द्वितीय चरण का मतदान है। सुबह सात बजे से जिले में मतदान शुरू हो जाएगा। रविवार शाम तक हर बूथ पर पुलिस कर्मियों और अर्द्धसैनिक बल को तैनात कर दिया गया। इसके अलावा सचल दल में भी पुलिस रहेगी। मतदान के समय खासतौर पर खुराफातियों पर नजर रहेगी। अगर कोई गड़बड़ी करता है तो उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।
डीएम दीपा रंजन और एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने द्वितीय चरण के मतदान को सुरक्षा व्यवस्था के सारे इंतजाम कर दिए हैं। जिले की पुलिस के अलावा दूसरे जिलों से छह हजार पुलिस कर्मी, 420 इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर, छह हजार होमगार्ड और 102 कंपनी अर्द्ध सैनिक बल तैनात किया गया है। खासकर संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथ स्थलों पर ज्यादा सुरक्षा रहेगी। पुलिस लाइन में भी रिजर्व में पुलिस बल को रखा गया है। इसके लिए जगह-जगह प्वाइंट बनाए गए हैं, जिससे आवश्यकता पड़ने पर तुरंत और पुलिस बल को मौके पर भेजा जा सके। वहीं सचल दल में भी पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।
एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने सख्त आदेश दिए हैं कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की चूक नहीं होनी चाहिए। अगर कहीं खुराफात की गई या अफवाह उड़ाई गई तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए एसओजी और सर्विलांस टीम को भी लगाया गया है। ये टीमें खुराफातियों पर नजर बनाए रहेंगी। तमाम पुलिसकर्मी सादा कपड़ों भी तैनात किए गए हैं। संवाद