{"_id":"620924a80bd05260352d5f40","slug":"crime-badaun-news-bly475357855","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेयरिंग फेल हुआ तो डिवाइडर से टकराकर दो टुकड़ों में बंटा ट्रैक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेयरिंग फेल हुआ तो डिवाइडर से टकराकर दो टुकड़ों में बंटा ट्रैक्टर
विज्ञापन
बरेली-बदायूं हाईवे पर डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनावर (बदायूं)। बरेली-बदायूं हाईवे पर रविवार को बड़ा हादसा होने से टल गया। दोपहर के समय एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर डिवाइडर से टकरा गया, इससे उसके दो टुकड़े हो गए। गनीमत ये रही कि उसकी चपेट में कोई वाहन नहीं आया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। ट्रैक्टर का ड्राइवर मौके से भाग गया।
यह हादसा रविवार दोपहर के समय हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उस दौरान एक ट्रैक्टर तेज रफ्तार में बदायूं से बरेली की ओर जा रहा था। खुनक गांव के नजदीक पहुंचते ही अचानक ट्रैक्टर का स्टेयरिंग फेल हो गया। इससे ट्रैक्टर हाईवे के डिवाइडर से टकरा गया। उससे जोरदार आवाज निकली और दो टुकड़े हो गए। हादसे के दौरान ट्रैक्टर का ड्राइवर उछलकर दूर जा गिरा। वह उसी दौरान मौके से भाग गया। बताते हैं कि हादसे के बाद ट्रैक्टर से निकले तेल से हाईवे का काफी हिस्सा काला हो गया। उस दौरान ट्रैक्टर के आगे और साथ में कोई भी वाहन नहीं चल रहा था। इससे बड़ा हादसा होने से बच गया। सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने ट्रैक्टर हटवाकर हाईवे साफ कराया।
-
वाहन की टक्कर से बालक घायल
रविवार शाम एक वाहन की टक्कर से 10 वर्षीय बालक घायल हो गया। कस्बा निवासी अनमोल पुत्र राजेश शाम के समय मेन चौराहे पर खड़ा था। इसी दौरान तेज रफ्तार में आए वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इससे उछलकर वह दूर जा गिरा। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिवारवाले उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। उस दौरान चौराहे पर पुलिस भी थी, इसके बावजूद टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं चला। संवाद