फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

मालिक की बहन को ले गया था युवक, पुलिस ने जेल भेजा

Sun, 13 Feb 2022 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। शहर में एक दुकान पर काम करने वाला दूसरे समुदाय का युवक अपने मालिक की बहन को ही ले गया। दो समुदायों से जुड़ा मामला होने से अलर्ट पुलिस ने तहरीर के आधार पर तत्काल युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। साथ ही उसकी तलाश में जुट गई। देर रात आरोपी युवक और लड़की मिल गई। पुलिस ने शनिवार दोपहर आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

अल्पसंख्यक समुदाय का युवक कुंवरगांव थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। वह शहर में एक दुकान पर काफी समय से काम कर रहा था। वह दुकान मालिक के घर भी आता-जाता था। आरोप है कि उसने इसी दौरान दुकान मालिक की बहन को अपनी बातों में फंसा लिया। शुक्रवार को वह दुकान मालिक की बहन को ले गया। जब दुकानदार ने नौकर और अपनी बहन को गायब देखा तो उनकी खोजबीन शुरू की लेकिन उनका पता नहीं चला। थकहार कर परिवार वाले शाम को कोतवाली पहुंचे। उन्होंने आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी। इससे पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लिया। दोनों की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई। सर्विलांस टीम का भी सहारा लिया गया। देर रात पुलिस ने दोनों को खोज निकाला। फिलहाल पुलिस ने लड़की को उसके घर पहुंचा दिया है। उसने आरोपी के खिलाफ बयान दिए हैं। इसके आधार पर पुलिस ने भी आरोपी युवक को शनिवार दोपहर जेल भेज दिया। सीओ सिटी आलोक मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed