{"_id":"62080c29290c826eca78166a","slug":"crime-badaun-news-bly475305984","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालिक की बहन को ले गया था युवक, पुलिस ने जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालिक की बहन को ले गया था युवक, पुलिस ने जेल भेजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। शहर में एक दुकान पर काम करने वाला दूसरे समुदाय का युवक अपने मालिक की बहन को ही ले गया। दो समुदायों से जुड़ा मामला होने से अलर्ट पुलिस ने तहरीर के आधार पर तत्काल युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। साथ ही उसकी तलाश में जुट गई। देर रात आरोपी युवक और लड़की मिल गई। पुलिस ने शनिवार दोपहर आरोपी को जेल भेज दिया।
अल्पसंख्यक समुदाय का युवक कुंवरगांव थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। वह शहर में एक दुकान पर काफी समय से काम कर रहा था। वह दुकान मालिक के घर भी आता-जाता था। आरोप है कि उसने इसी दौरान दुकान मालिक की बहन को अपनी बातों में फंसा लिया। शुक्रवार को वह दुकान मालिक की बहन को ले गया। जब दुकानदार ने नौकर और अपनी बहन को गायब देखा तो उनकी खोजबीन शुरू की लेकिन उनका पता नहीं चला। थकहार कर परिवार वाले शाम को कोतवाली पहुंचे। उन्होंने आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी। इससे पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लिया। दोनों की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई। सर्विलांस टीम का भी सहारा लिया गया। देर रात पुलिस ने दोनों को खोज निकाला। फिलहाल पुलिस ने लड़की को उसके घर पहुंचा दिया है। उसने आरोपी के खिलाफ बयान दिए हैं। इसके आधार पर पुलिस ने भी आरोपी युवक को शनिवार दोपहर जेल भेज दिया। सीओ सिटी आलोक मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की गई है। संवाद