फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

पंजाब से फुसलाकर लाई किशोरी परिवार को सौंपी

Tue, 11 Jan 2022 07:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 07:54 PM IST
विज्ञापन
crime
कुंवरगांव (बदायूं)। पंजाब प्रांत से लाई गई किशोरी को स्थानीय थाना पुलिस की मदद से उसके परिवार को सौंप दिया गया। किशोरी के पिता का आरोप है कि उनकी बेटी को अस्सी हजार रुपये में बेचा जा रहा था। थाना पुलिस सौदेबाजी के आरोप की जांच जारी रखने की बात कह रही है।
विज्ञापन

पंजाब प्रांत के होशियारपुर जिले के एक गांव की 15 साल की किशोरी को कुंवरगांव थाना क्षेत्र का युवक अपने साथियों की मदद से फुसलाकर ले आया था। किशोरी के परिवार ने 22 दिसंबर 2021 को थाना चम्पेवाल में तीन लोगों के खिलाफ बहला फुसलाकर बेटी को ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सोमवार को कुंवरगांव पुलिस ने पंजाब पुलिस व किशोरी के परिवार को किशोरी के मिलने की सूचना दी थी। इस पर पंजाब पुलिस व किशोरी के परिवारवाले यहां पहुंच गए। उन्हें जानकारी हुई कि आरोपी लोग उनकी बेटी का अस्सी हजार रुपये में किसी के हाथ सौदा कर रहे हैं। इस आरोप की उन्होंने थाना पुलिस को तहरीर भी दी। पुलिस ने किशोरी को उसके परिवारवालों को सौंपते हुए कहा कि वह इस मामले की जांच अलग से करेगी। पंजाब पुलिस के साथ किशोरी को लेकर परिवार के लोग पंजाब चले गए। बताते हैं कि किशोरी का पिता संभल जिले के बहजोई थाना क्षेत्र के एक गांव का निवासी है और पंजाब के एक ईंट भट्ठे पर काम करता है। द्व3ड्ढद्गश
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed