{"_id":"61d340342f137c42417a6468","slug":"crime-badaun-news-bly47138729","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला का शव मिला, हत्या का शोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला का शव मिला, हत्या का शोर
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस पर जानकारी देते विवाहिता के माता-पिता। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। सोमवार सुबह सिविल लाइंस इलाके के एक धर्मस्थल के बाहर 22 वर्षीय विवाहिता रीता का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम करा दिया। रिपोर्ट में मौत की वजह बीमारी बताई जा रही है लेकिन उसके पिता पति और ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पोस्टमार्टम में मौत की वजह बीमारी सामने आई है।
उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरसौली निवासी रामदास के मुताबिक उन्होंने नौ माह पूर्व अपनी 22 वर्षीय बेटी रीता का विवाह कोतवाली क्षेत्र के ही गांव जजपुरा निवासी सुनील के साथ किया था। करीब बीस दिन पहले रीता मायके आई थी। तब उसने बताया था कि उसका पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता है। उससे दहेज में बाइक और भैंस मांगता है। उसी समय रीता अपनी ससुराल चली गई। उसके बाद उनकी रीता से बात नहीं हुई। उन्होंने कई बार उससे बात करने की कोशिश की लेकिन ससुराल वालों ने बात नहीं कराई। सोमवार सुबह सिविल लाइंस थाना पुलिस ने बताया कि धर्मस्थल के बाहरी हिस्से में उसका शव पड़ा मिला है। इसकी सूचना पर वह मौके पर पहुंच गए।
रीता के मुंह और नाक पर खून लगा हुआ था। पुलिस ने बताया कि मौके पर छानबीन के दौरान पता चला कि रीता एक महिला के साथ धर्मस्थल पर आई थी। यहां उसकी तबीयत खराब हो गई। उसको खून की उल्टी आई। इसके बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम करा दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह बीमारी बताई गई है। अभी इस मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन
-
एक महिला का शव मिला था। उसकी पहचान हो गई है। उसका पोस्टमार्टम भी करा दिया गया है। उसकी मौत बीमारी से हुई है।
-प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी