{"_id":"61cf43d6249ac126230e4719","slug":"crime-badaun-news-bly471073342","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह साल के बालक की ट्यूबवेल के हौद में डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह साल के बालक की ट्यूबवेल के हौद में डूबकर मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव जिरौली में शुक्रवार शाम छह साल के बालक अवनीश उर्फ छोटू की ट्यूबवेल के हौद में डूबकर मौत हो गई। बालक ट्यूबवेल पर शौच के लिए गया था। परिवार वालों ने उसके शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। देर शाम उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
गांव जिरौली निवासी नेम सिंह खेतीबाड़ी करते हैं। वह शुक्रवार शाम अपने परिवार के साथ खेत पर मिर्च तोड़ रहे थे। वहीं उनका छह साल का बेटा अवनीश उर्फ छोटू खेल रहा था। परिवारवालों ने उस पर ध्यान नहीं दिया। बालक शौच करने के बाद ट्यूबवेल की ओर चला गया और वह हौद में गिर गया। जब वह काफी देर तक नहीं लौटा तो परिवार वालों को उसकी चिंता हुई। परिवारवाले उसे तलाश करते हुए ट्यूबवेल के पास पहुंचे। तब बालक का शव हौद के पानी में उतराता हुआ मिला। परिवार वाले उसका शव निकालकर घर ले गए। देर शाम उन्होंने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। परिवारवालों ने इस संबंध में पुलिस को सूचना नहीं दी। संवाद