{"_id":"61c07c3683570d109563f697","slug":"crime-badaun-news-bly4698205200","type":"story","status":"publish","title_hn":"साथी ने ही की थी हजारों की चोरी, पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 06:21 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार सलमान उर्फ रजनी। संवाद
- फोटो : BADAUN
Link Copied
कुंवरगांव (बदायूं)। दो दिन पहले कुंवरगांव कस्बे में हिजड़े के घर से लाखों का सामान चोरी करने वाला कोई और नहीं, उसका साथी ही था। सोमवार को वह पकड़ा गया। उसके पास से पंद्रह हजार रुपये और करीब सवा लाख के जेवर बरामद हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
18 दिसंबर को कुंवरगांव कस्बा निवासी हिजड़ा रज्जो अपने काम से शहर गई थी। इसी दौरान उसके घर से 19 हजार रुपये और करीब सवा लाख के जेवर चोरी हो गए। रज्जो दोपहर के बाद घर लौटी। तब उसने घर में रखी अलमारी खुली पड़ी देखी। उसने तुरंत थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी। रज्जो ने बताया कि उसके साथ ककराला निवासी हिजड़ा सलमान उर्फ रजनी रह रही थी। उसका मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा था। शक था कि उसने ही चोरी की है। उसके शक जताने पर थाना पुलिस रजनी की तलाश में जुट गई। पुलिस ने सोमवार सुबह रजनी को कस्बे के हनुमान मंदिर के नजदीक से गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसकी निशानदेही पर 15 हजार रुपये और चोरी हुए सारे जेवर बरामद कर लिए। दोपहर के बाद उसे जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।