{"_id":"61be22759260087cdb5dd993","slug":"crime-badaun-news-bly469696615","type":"story","status":"publish","title_hn":"शॉर्ट सर्किट से शोरूम में लगी आग, लाखों के उपकरण जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शॉर्ट सर्किट से शोरूम में लगी आग, लाखों के उपकरण जले
विज्ञापन
शोरूम में आग लगने के बाद जला पड़ा सामान देखते लोग। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वजीरगंज (बदायूं)। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे किनारे शुक्रवार रात एक शोरूम में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिससे लाखों के इलेट्रॉनिक्स उपकरण जलकर राख हो गए। देर रात शोरूम मालिक ने धुआं निकलता देखा तो सबमर्सिबल चलाकर आग बुझवाई।
कस्बा निवासी रहूफ अहमद का मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे किनारे ग्रीन मार्ट नाम से इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों का एक शोरूम है। उनके शोरूम में एलसीडी, फ्रीज, कूलर, वॉशिंग मशीन और अन्य फर्नीचर की बिक्री होती है। शुक्रवार रात रहूफ अहमद घर में सो रहे थे। रात करीब एक बजे उन्होंने शोरूम की खिड़की से धुआं निकलता देखा। इससे वह तुरंत चारपाई से उठे। उन्होंने अपने परिवारवालों को उठाया। आसपास के लोगों को जगाकर बुला लिया। उन्होंने शोरूम का शटर खोला तो उसमें आग लगी देखी।
कई इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण जल रहे थे। उन्होंने तुरंत सबमर्सिबल चलाकर शोरूम का पिछला गेट खोलकर आग बुझाने की कोशिश की। कड़ी मशक्कत के बाद वह आग बुझाने में कामयाब हो सके। तब तक कई एलसीडी, पंखे, कूलर, फ्रीज समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण व फर्नीचर जलकर राख हो गए। शोरूम मालिक ने बताया कि उनकी गुल्लक में करीब 50 हजार रुपये नकद रखे थे, वे भी जल गए। संवाद