फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

गांजा बेचने आई युवती गिरफ्तार

Sun, 28 Nov 2021 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
crime
अलापुर (बदायूं)। थाना पुलिस ने शनिवार रात ओडिशा से गांजा बेचने आई एक युवती को गिरफ्तार किया है। उसके पास से तलाशी में चार किलो गांजा बरामद हुआ है। उसने बताया कि वह ककराला के जाकिर को गांजा सप्लाई करती थी। पुलिस ने जाकिर की भी तलाश शुरू कर दी है। युवती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

थाने में तैनात एसआई सत्यपाल सिंह शनिवार रात आठ बजे कुछ सिपाहियों के साथ ककराला उसहैत रोड पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। वह चेकिंग करते हुए उरौलिया मोड़ की ओर पहुंचे। जहां उन्हें यात्री शेड में एक युवती बैठी दिखाई दी। जैसे ही पुलिस यात्रीशेड के नजदीक पहुंची कि युवती वहां से उठकर चल दी। पुलिस ने उसे रोककर जानकारी लेने की कोशिश की लेकिन वह पुलिस से बचती नजर आई। इससे पुलिस ने उसे रोककर थैला चेक किया।
विज्ञापन

उसके थैले में चार किलो गांजा रखा मिला। एसआई ने तुरंत महिला पुलिस को बुलाकर उसे गिरफ्तार कर लिया। फिर उसे थाने ले जाकर पूछताछ की गई। जहां उसने अपना नाम विनीता पुत्री बलराम निवासी नूआसाही कस्बा, थाना जोयपुर जिला कोरापुर उड़ीसा बताया। उसने कहा कि वह ककराला के दिव्यांग जाकिर को गांजा सप्लाई करती है। आज भी उसे गांजा सप्लाई करने आई थी। वह गांजा सप्लाई कर पाती, उससे पहले पकड़ी गई। पुलिस ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। रविवार दोपहर उसे जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed