फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

ड्रग लाइसेंस बनाने के बदले बाबू ने मांगे 50 हजार रुपये

Sun, 28 Nov 2021 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार खत्म नहीं हो रहा है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन कार्यालय के बाबू का मेडिकल स्टोर का लाइसेंस बनाने के नाम पर 50 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप है। इसका सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में मेडिकल के लिए लाइसेंस का आवेदन करने वाले युवक से औषधि कार्यालय का बाबू 50 हजार रुपये जमा कराने को कह रहा है। इसके साथ ही एक कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) की संचालिका का ऑडियो भी वायरल हुआ है। इसमें संचालित लाइसेंस के लिए 70 हजार रुपये में डील कर रही है। कह रही है कि वह साहब से बात कर लेगी, रिटेल का लाइसेंस है, काम हो जाएगा।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन कार्यालय के अधिकारियों और बाबुओं की साठगांठ से जिले में सैकड़ों की संख्या में अवैध तरीके से मेडिकल स्टोर चल रहे हैं। इन पर घटिया दवाओं की बिक्री भी हो रही है। सैकड़ों मेडिकल स्टोर मानकों को पूरा नहीं कर रहे। कई बार बिना लाइसेंस चलाए जा रहे मेडिकल स्टोर पकड़े जा चुके हैं। कार्रवाई के नाम पर औषधि विभाग खानापूरी कर देता है। नए मेडिकल स्टोर के लिए लाइसेंस जारी करने में बड़े स्तर पर खेल हो रहा है। आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन है, लेकिन आवेदन को उन्हीं सीएससी से आवेदन करना होता है जहां से औषधि कार्यालय के बाबू बताते हैं। इन सीएससी सेंटर पर उनकी सेंटिंग रहती है। वजीरगंज के बगरैन कस्बे के एक युवक मढ़ाई चौक स्थित एक सीएससी सेंटर से मेडिकल स्टोर के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। यह सीएससी सेंटर एक महिला चलाती है।
विज्ञापन

मेडिकल लाइसेंस के लिए इस महिला ने आवेदक से 70 हजार में डील की। इसकी भी ऑडियो वायरल हो रही है। महिला से कॉल पर बात करने के बाद युवक कलक्ट्रेट स्थित औषधि कार्यालय पहुंचा और वहां संबंधित बाबू से बात की तो उसने 50 हजार रुपये बिना नाम लिए संबंधित महिला के पास जमा करने के लिए कहा। यह भी कहा कि ज्यादा गणित न लगाओ और भागदौड़ न करे काम हो जाएगा। वीडियो और ऑडियो वायरल होने के बाद औषधि निरीक्षक नवनीत कुमार किरकिरी से बचने के लिए कॉल रिसीव नहीं कर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआई ने नहीं की कॉल रिसीव
डीआई नवनीत कुमार से इस संबंध में बात करने की कोशिश की गई। कई बार कॉल करने के बाद भी उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। बाद में उनका नंबर कवरेज एरिया के बाहर हो गया। गौर करने वाली बात यह है कि डीआई पिछले कई दिन से जिले भर में मेडिकल स्टोर पर छापा मार रहे हैं, लेकिन कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed