{"_id":"61a13da49260087cdb5dccb9","slug":"crime-badaun-news-bly4674161142","type":"story","status":"publish","title_hn":"एप के जरिये मोबाइल किया हैक, किसान के खाते से चार लाख रुपये उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एप के जरिये मोबाइल किया हैक, किसान के खाते से चार लाख रुपये उड़ाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। साइबर अपराधी लोगों के बैंक खाते से रकम उड़ाने के नए-नए तरीके निकाल रहे हैं। सिविल लाइंस इलाके में रहने वाले व्यक्ति का एप के जरिये मोबाइल हैक करके उनके खाते से पांच बार में चार लाख रुपये निकाल लिए गए। मोबाइल पर रुपये निकलने का मैसेज आने पर उन्हें इसकी जानकारी हुई। पीड़ित के रिपोर्ट लिखाने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव भरकुईया निवासी किसान राजपाल सिंह के मुताबिक उनके मोबाइल पर पहले एक मैसेज आया। इसके बाद अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि आपने अपना मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक नहीं कराया है। इससे उनका सिम 24 घंटे के अंदर बंद हो जाएगा। सिम चालू रखने के लिए अपना मोबाइल नंबर आधार से लिंक जरूर कराएं। इसके लिए उन्हें बताया कि वह एक एप डाउनलोड करें। राजपाल सिंह कुछ समझ पाते इससे पहले उन्होंने अपने मोबाइल में एप डाउनलोड किया। एप इंस्टॉल करते ही मोबाइल की स्क्रीन काली हो गई। उस पर कुछ भी दिखाई देना बंद हो गया।
काफी देर बाद उनका मोबाइल चालू हुआ। इसके बाद उनके मोबाइल पर एक के बाद एक करके पांच मैसेज आए। ये मैसेज उनके किसान क्रेडिट कार्ड के खाते से पांच बार में चार लाख रुपये निकलने के थे। रुपये निकलने के मेसेज पढ़े तो वह दंग रह गए। उन्होंने तुरंत अपना खाता सीज कराया। उनकी तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस और साइबर सेल इसकी जांच कर रही है।