फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

जेसीबी ड्राइवर की हत्या में मिले अहम सुराग, करीबी ही शामिल

Wed, 03 Nov 2021 11:56 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
crime
उझानी (बदायूं)। बुर्रा फरीदपुर निवासी जेसीबी ड्राइवर रोहताश यादव की हत्या में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तहकीकात में जुटी पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। जांच की सुई करीबी पर रुक गई है।
विज्ञापन

जेसीबी ड्राइवर रोहताश यादव का शव मंगलवार सुबह उसी के घर के पास खेत में खड़ी बाजरा की फसल में मिला था। पुलिस के पहुंचने से पहले परिजन शव को मौके से उठाकर घर ले गए लेकिन बाद में उन्होंने फिर खेत में जाकर रख दिया। अहम सवाल यह उठ रहा है कि घर से कुछ ही दूरी पर गोली चलने की आवाज किसी को सुनाई क्यों नहीं दी। पुलिस मौके पर ही कह चुकी थी कि जहां शव मिला, हत्या वहां नहीं हुई। इधर, बाहर कामकाज करने की वजह से रोहताश का संबंध अपने गांव के लोगों से बहुत कम रहा है। दिवाली मनाने के लिए वह चार दिन पहले ही लौटा था। इस दौरान उसकी किससे रंजिश हो गई, यह समझ से परे हैं। फिलहाल, पुलिस की जांच का विषय यह है कि अगर किसी करीबी ने रोहताश की गोली मारकर हत्या की है तो वह कौन है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह ने बताया कि जल्द ही हकीकत सामने आ जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed