फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

उदयप्रकाश के भाई लखनऊ पहुंचे, आज दर्ज होंगे बयान

Wed, 22 Sep 2021 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
crime
सीबीआई - फोटो : पीटीआई
बदायूं। शहर के गुप्ता दंपती हत्याकांड में सीबीआई पड़ोस में आत्महत्या कर चुके उदय प्रकाश वर्मा पर दंपती की हत्या में शामिल होने की आशंका जता रही है। इसके तहत सीबीआई ने उनके भाई योगेश कुमार वर्मा को लखनऊ बुलाया है। इसी क्रम में बुधवार को उनके न्यायालय में बयान दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन

साल 2015 में कटरा ब्राहमपुर मोहल्ले के रिटायर्ड इंजीनियर ब्रजेंद्र गुप्ता और उनकी पत्नी शन्नो गुप्ता की हत्या कर दी गई थी। उनके शव सड़ी-गली हालत में घर के अंदर पड़े मिले थे। इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है। पिछले दिनों सीबीआई ने ब्राहमपुर मोहल्ला पहुंचकर पड़ोस में रहने वाले आत्महत्या कर चुके उदय प्रकाश वर्मा के घर में तलाशी ली थी। इस दौरान सीबीआई ने उनके घर से कपड़े, एक चाकू, कुछ फोटो और कुछ कागजात बरामद होने का दावा किया था। हालांकि स्थानीय लोगों के मुताबिक ये चीजें काफी पुरानी बताईं।
विज्ञापन

अब सीबीआई ने उदय प्रकाश के भाई योगेश कुमार वर्मा को सोमवार शाम लखनऊ बुला लिया। बताया जा रहा है कि सीबीआई ने मंगलवार को उनसे जानकारी जुटाई। बुधवार को उन्हें अपने बयान दर्ज कराने के लिए न्यायालय में पेश किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed