{"_id":"610eda588ebc3e737d32a0e8","slug":"crime-badaun-news-bly4557002176","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोने की चार चेन ठग ले गया शातिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोने की चार चेन ठग ले गया शातिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्सी। सराफ को नकली सोना थमाकर एक शातिर सोने की चार चेनें ठग ले गया। ठगी का अहसास होने पर सराफ ने जब सोना चेक कराया तो वह नकली निकला। उसने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी है।
नगर के मोहल्ला संख्या पांच निवासी रामप्रकाश वार्ष्णेय की नगर के मुख्य बाजार में सराफा की दुकान है। शनिवार को करीब साढ़े तीन बजे उनकी दुकान पर एक व्यक्ति आया। उसने खुद को रायपुर गांव निवासी और सीआरपीएफ में तैनाती बताया। उसने 51 ग्राम के सोने जैसे जेवर देकर सोने की चेन खरीदने की बात कही। जेवर देकर उसने सराफ से करीब 40 ग्राम की सोने की चार चेन लीं और पसंद कराने के बाद थोड़ी देर में लौट आने की बात कही। सराफ उसकी बातों में आ गए। उन्होंने उसे चार चेन दे दीं और उस व्यक्ति के वापस आने का इंतजार करने लगे। शाम ढले तक वह नहीं लौटा तो सराफ को चिंता हुई। इसके बाद उन्होंने जेवरों की जांच कराई तो वे नकली निकले। वह सन्न रह गए। सूचना तुरंत कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है। संवाद