{"_id":"6106f2e68ebc3e84091e5d02","slug":"crime-badaun-news-bly4550625135","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुआरियों ने दो सिपाहियों को पीटा, पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुआरियों ने दो सिपाहियों को पीटा, पांच गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओरछी (बदायूं)। फैजगंज बेहटा में तैनात दो सिपाहियों की हरकत रविवार को उन पर भारी पड़ गई। बताया जा रहा है कि दोनों सिपाही जुआरियों से हफ्ता वसूली करने पहुंचे थे। उसी दौरान जुआरियों ने उन्हें पकड़कर पीट दिया। बाद में थाने से पुलिस पहुंचने पर पांच जुआरी गिरफ्तार कर लिए गए।
फैजगंज बेहटा में तैनात आरोपी वही सिपाही हैं, जिनका रिकॉर्ड बरेली जिले में खराब हो चुका है। हफ्ता वसूली और अन्य मामलों में बदनाम होने के बाद उनका फैजगंज बेहटा ट्रांसफर किया गया था। ग्रामीणों के मुताबिक रविवार दोपहर दोनों सिपाही सादा कपड़ों में जुआरियों से हफ्ता वसूली करने पहुंचे थे। उन्होंने पहले से ज्यादा रुपये मांगे। उस वक्त जो रुपये फड़ पर पड़े थे, वो भी सिपाही हड़पना चाहते थे। इससे जुआरियों ने दोनों को पकड़ लिया और उनके साथ मारपीट कर दी।
सिपाहियों ने थाना पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद थाने से और पुलिस बल पहुंच गया। फिर घेराबंदी कर पांच जुआरियों को पकड़ लिया और उन्हें थाने ले गई। इस दौरान तमाम लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। इस पर एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि इसकी जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो जांच के बाद कार्रवाई होगी।