{"_id":"6106f0008ebc3e840e0e7936","slug":"crime-badaun-news-bly4550614106","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने घर में फंदे से लटककर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने घर में फंदे से लटककर जान दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलापुर (बदायूं)। अलापुर थाना क्षेत्र के वमनपुरा गांव में शनिवार रात 27 वर्षीय मोहित मिश्रा ने फंदे से लटककर जान दे दी। बताया जा रहा है कि युवक अपने पिता से नाराज था।
ग्राम वमनपुरा निवासी मोहित मिश्रा दो भाइयों में बड़े थे। परिजन मे मुताबिक मोहित अपने पिता से नाराज था। वह शनिवार रात घर में खाने खाने के बाद जाकर लेट था। रविवार सुबह करीब चार बजे दादी ने जागने पर देखा तो पड़ोस के पुराने मकान में मोहित का शव धोती के सहारे फंदे से लटका हुआ था। उनके विलाप करने पर परिवार लोग और आसपास वाले जमा हो गए। परिवार वालों ने तुरंत थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव नीचे उतारने के बाद पोस्टमार्टम कराया। मोहित के सात साल का बेटा और चार साल की बेटी है। उनके पिता अपने भाई के साथ हैदराबाद में रहते हैं। उन्हें इसकी सूचना दे दी है। परिजन के मुताबिक मोहित रात किसी समय उठा होगा और छत पर चढ़कर जीने के सहारे अपने पुराने मकान में गया होगा। वहीं, छत की कड़ी में धोती से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
पहले छोटे भाई ने की थी आत्महत्या
मोहित मिश्रा दो भाइयों में बड़े थे। उनके छोटे भाई रोहित ने अक्तूबर 2020 में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। रोहित बरेली कॉलेज से बीएससी का छात्र था। उसने आत्महत्या क्यों की इसका पता नहीं चला था?