फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

बिसौली में दरोगा को कंटेनर से कुचलने की कोशिश, जान बची

Tue, 29 Jun 2021 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
crime
बिसौली (बदायूं)। बिसौली कस्बे में रविवार रात एक दरोगा को कंटेनर से कुचलने की कोशिश की गई। दरोगा रात में तिरंगा चौराहे पर तैनात थे। उसी दौरान ये कंटेनर बिल्सी की ओर से हरिद्वार जा रहा था। उसे रोकने के चक्कर में कंटेनर ने दरोगा के पैर कुचल दिए, इससे दरोगा गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने कंटेनर पकड़ लिया है, लेकिन उसका ड्राइवर भागने में सफल रहा।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में तैनात एसआई लक्ष्मण चंद की ड्यूटी इस समय क्यूआरटी पर चल रही है। रविवार रात एसआई लक्ष्मण चंद अपनी टीम के साथ बिसौली में तिरंगा चौराहे पर ड्यूटी कर रहे थे। उसी दौरान उनके साथ सिपाही अरशद जैदी, हरिओम चौहान और वसी मोहम्मद थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक देर रात एक कंटेनर बिल्सी की ओर से आ रहा था। तिरंगा चौराहे पर तैनात दरोगा और पुलिसकर्मियों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन उसके ड्राइवर ने कंटेनर दरोगा के पैर पर ही चढ़ा दिया। इससे लक्ष्मण चंद के दोनों पैर कंटेनर से कुचल गए। सिपाही उसे रोकते रहे, लेकिन उसका ड्राइवर कंटेनर आगे दौड़ा ले गया। इस पर सिपाहियों ने कंटेनर का पीछा किया। उन्होंने आगे से बाइक लगाकर कंटेनर रोक लिया। तब तक ड्राइवर कंटेनर से कूदकर भाग गया। उसी समय पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

बताते हैं कि कंटेनर में ड्राइवर के कुछ रिश्तेदार बैठे मिले। उन्होंने बताया कि वह बिल्सी की ओर से हरिद्वार जा रहे थे। रास्ते में ये हादसा हो गया। पुलिस ने ड्राइवर के रिश्तेदारों को छोड़ दिया है। अब तक ड्राइवर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। एसआई की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो वाहनों से टकराया कंटेनर, वसूली की चर्चा
- प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो जिस कंटेनर से दरोगा के पैर कुचल दिए, वह दो वाहनों से टकराया था। एक वाहन से हादसे से पहले टकराया। बाद में चौराहे से दौड़ते समय आगे निकलने की कोशिश में एक ट्रक से टकरा गया। हालांकि इसमें किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। इधर, ये भी बताया जा रहा है कि उस दौरान चौराहे पर वाहनों से वसूली चल रही थी। कंटेनर के ड्राइवर ने पुलिस से बचने के लिए गाड़ी दौड़ाई थी, लेकिन ये हादसा हो गया।

रविवार रात बिसौली कस्बे में एक कंटेनर की चपेट में आने से दरोगा घायल हुआ है। मौके पर मौजूद सिपाही बता रहे हैं कि कंटेनर मोड़ने के दौरान हादसा हुआ था। कंटेनर पकड़ लिया गया है। उसके ड्राइवर को तलाश किया जा रहा है। उसके नंबर के आधार पर कार्रवाई कराई जा रही है। - विनय कुमार सिंह चौहान, सीओ बिसौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed