{"_id":"5f7b6aa28ebc3eefba4125ca","slug":"crime-badaun-news-bly4222993188","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र से तीन लाख लूटे, कैमरे में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र से तीन लाख लूटे, कैमरे में कैद
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में मौसमपुर गांव से गुजरते बाइक सवार लुटेरे। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूसाझाग (बदायूं)। मूसाझाग थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र से तीन लाख रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गए। बदमाश मौसमपुर गांव में एक मकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं, जिसके आधार पर पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है। भुक्तभोगी पिता-पुत्र ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
थाना क्षेत्र के ग्राम टिकलापुर निवासी प्रेमचंद्र ने कुछ दिन पूर्व अपने गांव के प्रधान रामभजन के बेटे सुबोध से ट्रैक्टर खरीदा था। उसके ट्रैक्टर पर फाइनेंस कंपनी का तीन लाख रुपये लोन था। इससे ट्रैक्टर के कागजात उनके नाम नहीं आ रहे थे। सोमवार सुबह प्रेमचंद्र और उनका बेटा हरवेंद्र फाइनेंस कंपनी की किस्त जमा करने बाइक से बरेली जा रहे थे। उनसे कुछ देर पहले ट्रैक्टर मालिक सुबोध और गंगपुर का रामभजन एक बाइक पर निकला था। उनके पीछे प्रेमचंद्र रवाना हुए थे। उस समय बाइक हरवेंद्र चला रहा था। जबकि प्रेमचंद्र रुपयों से भरा बैग लेकर पीछे बैठे थे। उनकी बाइक मनिकापुर कौंरि तिराहे पर पहुंची थी कि उसी समय प्लेटिना बाइक से पीछा करते हुए पहुंचे दो बदमाशों ने उनके बराबर में अपनी बाइक लगा दी। उन्होंने प्रेमचंद्र के हाथों से रुपयों से भरा थैला लूट लिया और चलती बाइक पर लात मार दी। इससे हरवेंद्र बाइक नियंत्रित नहीं कर सका। दोनों पिता-पुत्र बाइक समेत सड़क पर गिर गए। वहीं दोनों बदमाश मौसमपुर गांव की ओर बाइक दौड़ा ले गए। दोनों पिता-पुत्र ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। जिससे पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौसमपुर गांव तक बदमाशों को तलाश किया, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। दोनों बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। पुलिस ने फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
-बाइक सवार बदमाश रुपये छीनकर भागे हैं। उनकी तलाश को टीम लगा दी गई है। पीड़ित ने भी तहरीर दी है, जिसके आधार पर कार्रवाई की जा रही है। हम जल्द ही इस मामले का खुलासा कर देंगे।
विज्ञापन
प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी