फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

हत्यारोपी भाइयों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, तलाश को लगाईं टीमें

Tue, 06 Oct 2020 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 01:01 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। रविवार रात उसहैत इलाके में हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपी भाइयों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। दोनों आरोपी गांव से फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने उनकी तलाश में टीमें लगा दी हैं। सोमवार शाम तक उनका कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

उसहैत क्षेत्र के ग्राम लीला नगला में रविवार रात मजदूरी मांगने पर युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। परिजनों का कहना था कि गांव के सुवेश यादव और उमेश यादव कासगंज अपनी बुआ के घर मिथुन पुत्र रामप्रकाश को रसगुल्ले बनवाने ले गए थे। सुवेश यादव आपराधिक प्रवृति का है। मिथुन ने कहा था कि वह एक दिन के साढ़े तीन सौ रुपये लेता है लेकिन उनकी रिश्तेदारी में जाने के कारण दो सौ रुपये लेगा। सुवेश और उसका भाई उमेश मिथुन को दो सौ रुपये भी नहीं देना चाह रहे थे। मिथुन ने जब उनसे पैसे मांगे तो रात में उन्होंने मिथुन के घर पर फायरिंग कर दी और उसके छोटे भाई विक्रम की गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

पुलिस ने देर रात रामप्रकाश की तहरीर पर सुवेश और उमेश के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। दोनों आरोपी गांव से फरार हो गए हैं। उनकी तलाश में पुलिस टीमें लगा दी गई हैं। तो वहीं पुलिस ने सोमवार दोपहर युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा दिया। परिजन उसे अपने घर ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैक्टर लूटकांड में नामजद है सुवेश
सुवेश ने अपने साथियों के साथ उसहैत क्षेत्र के ग्राम खेड़ा जलालपुर से एक ट्रैक्टर लूटा था। वह ट्रैक्टर कादरचौक पुलिस ने बरामद किया था। मौके से सुवेश पकड़ा गया था। इस मामले में वह करीब छह माह तक जेल में रहा। बाद में वह जमानत पर जेल से बाहर आ गया।

मजदूरी मांगने पर युवक की गोली मारकर हत्या हुई है। इस मामले में दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। उनकी तलाश में पुलिस टीमें लगा दी गई हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
- संकल्प शर्मा, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed