{"_id":"5f777bcc8ebc3e9bcb6f1281","slug":"crime-badaun-news-bly42195375","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूसाझाग (बदायूं)। मूसाझाग थाना क्षेत्र के ग्राम रायपुर में शुक्रवार देरशाम एक विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। इसकी सूचना पर सीओ उझानी पहुंच गए। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मायके वाले हत्याकर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगा रहे हैं।
दातागंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कांसी निवासी सुरेशपाल ने एक साल पहले अपनी बेटी संगीता (22) का विवाह मूसाझाग के रायपुर में बबलू से किया था। सुरेशपाल का आरोप है कि उसके ससुराल वाले शादी के बाद से दहेज मांग रहे थे। उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो उन्होंने संगीता को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। शुक्रवार देरशाम ससुराल वालों ने संगीता की हत्या कर दी। उसके बाद लाश छोड़कर भाग गए। मोहल्ले के लोग मामले को दबाये रहे। किसी तरह इसकी सूचना मायके वालों को लग गई। जिस पर देर रात मायके वाले पहुंच गए। उनकी सूचना पर थाना पुलिस और बाद में सीओ अनिरुद्ध सिंह आ गए। उन्होंने मामले की जानकारी करते हुए विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस ने परिवार वालों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर एफआईआर दर्ज करने का आश्वासन दिया है।