फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

बाइक सवार युवक ने छात्राओं की साइकिल में मारी टक्कर, रोक कर सरेराह की छेड़छाड़

Fri, 02 Oct 2020 02:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 02:01 AM IST
विज्ञापन
crime
उझानी (बदायूं)। ट्यूशन पढ़कर घर लौटते समय रोजाना साइकिल सवार दो छात्राओं को मनचले युवक ने बाइक से टक्कर मार दी। उसने दोनों छात्राओं के साथ छेड़छाड़ भी की। सरेराह घटना से दहशत में दिखीं छात्राओं ने घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी तो परिवार के लोग उन्हें लेकर कोतवाली पहुंच गए। दोनों छात्राएं सगी बहनें हैं। पुलिस ने उनके पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। देर रात सीओ अनिरुद्ध सिंह ने भी छात्राओं से जानकारी की है।
विज्ञापन

घटना बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे की है। नगर से सटे एक गांव के व्यक्ति की दो बेटियां रोजाना ही ट्यूशन पढ़ने के लिए यहां आती हैं। रोज की तरह वह ट्यूशन पढ़कर साइकिल से घर लौटते समय बाईपास पास पर आंबेडकर चौराहे के नजदीक पहुंचीं तो पीछे से गौतमपुरी मोहल्ले का बाइक सवार युवक आ गया। उसने ओवरटेक कर दोनों छात्राओं को पहले तो रोकने का प्रयास किया फिर बाइक से उनकी साइकिल को टक्कर मार दी। छात्रा दोनों बहनें साइकिल समेत गिर पड़ीं। इसके बाद बाइक सवार युवक ने दोनों के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। यह देख आसपास के लोग भी आ गए। उन्हें देख युवक बाइक अपने घर की ओर दौड़ा ले गया। छात्राओं ने जब घर पहुंचकर परिजनों को घटना से अवगत कराया। माता-पिता दोनों बेटियों को लेकर कोतवाली पहुंच गए। पुलिस को भी हकीकत की जानकारी दे दी गई।
विज्ञापन

छात्राओं की मानें तो बाइक सवार युवक पिछले कई दिनों से उनका पीछा करता है। एक बार तो अश्लील फब्तियां भी की गईं। पुलिस ने उनके पिता की तहरीर पर मोहल्ला गौतमपुरी निवासी सौरभ पुत्र हरीओम के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एक छात्रा बीएससी तो उसकी छोटी बहन 11वीं की छात्रा है। बाद में पुलिस ने सौरभ को उसके घर से दबोच लिया। उससे भी पूछताछ की गई। देर रात ही सीओ अनिरूद्ध सिंह ने छात्राओं के माता-पिता और चश्मदीदों से बात की। दोनों छात्राओं के वीडियो बयान भी कराए गए हैं। इधर, प्रभारी निरीक्षक ओमकार सिंह ने बताया कि साइकिल से गिरने पर दोनों बहनों के चोट भी नहीं आई है। उनके साथ छेड़छाड़ हुई है, सो तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed