{"_id":"5f72236e8ebc3e9bcc42c0a3","slug":"crime-badaun-news-bly421465617","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगाड़ी से कटकर युवक ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालगाड़ी से कटकर युवक ने दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दबतोरी (बदायूं)। रविवार रात एक युवक ने घरेलू कलह में दबतोरी और करेंगी के बीच मालगाड़ी से कटकर जान दे दी। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा है।
बिसौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुसियानगला निवासी रवि कुमार (32) पुत्र नत्थूलाल रविवार शाम शराब पीकर घर लौटा था। पहले उसने पत्नी माला के साथ गाली गलौज की। बाद में उससे मारपीट की, जिससे घर में खूब हंगामा हुआ। परिवारवालों के मुताबिक इसकी सूचना पर कई रिश्तेदार और मोहल्ले के लोग आए। उन्होंने किसी तरह दोनों पक्षों को समझाया। बताते हैं कि कुछ दिन पहले भी दोनों के बीच विवाद हुुुआ था। तब भी रवि पत्नी के साथ मारपीट की थी। इससे गुस्से में आकर माला अपने तीन बच्चों को लेकर मायके चली गई। वह रविवार को ही ससुराल लौटी थी। जब इस बारे में रवि को पता चला तो वह शराब पीकर आ गया और घर में हंगामा किया। शाम को वह शराब के नशे में घर से निकल गया। फिर उसने दबतोरी और करेंगी के बीच ततारपुर के पास मालगाड़ी के सामने पटरी पर लेटकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को देर रात ही पता चल गया था। जिस पर परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने सोमवार सुबह उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दबतोरी चौकी इंचार्ज ब्रजकिशोर ने बताया कि युवक ने मालगाड़ी से कटकर जान दी है। उसके शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इसकी वजह घरेलू कलह बताई जा रही है।