{"_id":"5f7222008ebc3ea360757405","slug":"crime-badaun-news-bly421464788","type":"story","status":"publish","title_hn":"तौफीक उर्फ बबलू ने रचा था नेहा की हत्या का षडयंत्र, पुलिस ने गिरफ्तार कर जेला भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तौफीक उर्फ बबलू ने रचा था नेहा की हत्या का षडयंत्र, पुलिस ने गिरफ्तार कर जेला भेजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। सिविल लाइंस इलाके में गोली मारकर मौत के घाट उतारी गई नेहा के मामले में तौफीक उर्फ बबलू ने न सिर्फ आसिफ को तमंचा-कारतूस दिए थे, बल्कि उसकी हत्या का षडयंत्र भी रचा था। उसके बाद आसिफ ने नेहा की गोली मारकर हत्या की थी। पुलिस ने बबलू को रविवार रात गिरफ्तार कर लिया। सोमवार दोपहर को उसे जेल भेज दिया गया।
सोमवार रात शेखूपुर रोड पर मीरा सराय और जहानाबाद के नजदीक नेहा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसके शव को शेखूपुर निवासी आसिफ उर्फ बाबा जिला अस्पताल लेकर पहुंचा था। उसने बताया था कि नेहा उसकी पत्नी है और उसके भाई ने गोली मारी है। शुरुआती छानबीन में ये मामला संदिग्ध लगा था। जिस पर पुलिस ने आसिफ को थाने में बैठाकर पूछताछ की। तो पता चला कि नेहा की हत्या आसिफ ने ही की थी। उसने नेहा से राजकुमार नाम बताकर शादी की थी। वह वापस लौटना चाह रही थी तो उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने एक दिन पहले रविवार को ही आसिफ को जेल भेजा है। इस मामले में उझानी के अयोध्यागंज निवासी तौफीक उर्फ बबलू भी नामजद था। रविवार रात पुलिस ने उसे भी दबोच लिया। उसे थाने लाकर पूछताछ की गई तो उसने भी सारा सच उगल दिया। उसने बताया कि नेहा की हत्या को उसने ही तमंचा और कारतूस दिया था। उसने ही आसिफ को सलाह दी थी कि वह नेहा को रास्ते से हटा दे। इस पर थाना पुलिस ने उसे षडयंत्रकारी मानते हुए सोमवार दोपहर जेल भेज दिया।