फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

संतोष सिंह तिराहे पर बाइक सवार उच्चकों ने महिला के कुंडल झपटे

Mon, 28 Sep 2020 02:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 02:39 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। शहर में सक्रिय बाइक सवार उचक्कों ने रविवार देर शाम संतोख सिंह तिराहे पर एक महिला के कुंडल झपट लिए। जब तक महिला ने शोर मचाया। तब तक उचक्के बाइक दौड़ा कर फरार हो गए। बाद में पहुंची पुलिस ने उन्हें तलाश किया लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

मुरादाबाद जिला निवासी अंगूरी जनपद न्यायालय में कर्मचारी है। वह इस समय ओवरब्रिज के पास रह रही है। अंगूरी देवी दो दिन पहले ही बदायूं आईं थीं। वह रविवार शाम सब्जी खरीदने ओवर ब्रिज के नीचे से संतोख सिंह तिराहे की ओर जा रहीं थीं। बताते हैं कि वह संतोख सिंह तिराहे पर पहुंचीं थीं कि उसी समय बाइक पर सवार दो उचक्के पहुंचे। उन्होंने अंगूरी के कुंडल झपट लिए और मौके से बाइक दौड़ाते हुए फरार हो गए। इस पर उन्होंने शोर मचाया लेकिन जब तक लोग मामले को समझ पाते, उससे पहले उचक्के मौके से फरार हो गए। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जिससे पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने भी उचक्कों की तलाश में इधर-उधर दबिश दी लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। महिला ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed