फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

साली को ले गया पीडब्ल्यूडी का लिपिक, एफआईआर दर्ज

Mon, 28 Sep 2020 02:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 02:39 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। पीडब्ल्यूडी में तैनात एक लिपिक अपनी चचेरी साली को भगा ले गया। इसकी शिकायत पर पुलिस ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। फिलहाल उसका कुछ पता नहीं चला है लेकिन विभागीय अधिकारियों ने उसका वेतन रोक दिया है। उसका पटल दूसरे को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

इस्लामनगर क्षेत्र के ग्राम मियांपुर द्वियोरा निवासी राजेंद्र पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड में लिपिक के पद पर तैनात है। उसकी शादी बिल्सी थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई है। उसके तीन बच्चे हैं। बताते हैं कि इसके बावजूद राजेंद्र का अपनी चचेरी साली से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह अक्सर ससुराल जाता था। बीते 18 सितंबर को राजेंद्र बाइक लेकर ससुराल पहुंचा। उसकी पत्नी और बच्चे घर पर थे। वह ससुराल से 20 वर्षीय साली को बाइक पर बैठाकर ले गया। जब इसके बारे में ससुराल वालों को पता चला तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसके चचिया ससुर ने थाने पहुंच कर थाने में तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस उसे तलाश कर रही है लेकिन अभी तक राजेंद्र का कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

इधर, विभागीय अधिकारियों को जब इसके बारे में पता चला और कई दिन से गैर हाजिर पाए जाने पर उसका वेतन रोक दिया गया है। लिपिक कार्यालय में वेतन निकासी, रजिस्ट्रेशन आदि का पटल संभाल रहा था। उसका पटल दूसरे लिपिक को दे दिया गया है। इस मामले की पीडब्ल्यूडी में व्यापक चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लिपिक राजेंद्र विभाग से चार-पांच दिन का अवकाश लेकर गया था लेकिन तब से वह वापस नहीं लौटा है। इससे उसका वेतन रोक दिया गया है। उसका पटल दूसरे लिपिक को दे दिया गया। सुना है वह अपनी साली को लेकर गया है।
हेमंत सिंह, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed