{"_id":"5f64f5b18ebc3e74af2fe9e3","slug":"crime-badaun-news-bly420301554","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर विधायक के खिलाफ पोस्ट के विरोध में गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया पर विधायक के खिलाफ पोस्ट के विरोध में गुस्सा
विज्ञापन
दातागंज में तहसील परिसर में एकत्र हुए विधायक समर्थकों ने की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दातागंज। सोशल मीडिया पर क्षेत्रीय विधायक राजीव कुमार सिंह का आपत्तिजनक फोटो पोस्ट करने के साथ अभद्र टिप्पणी के विरोध में विधायक समर्थकों ने काफी हंगामा किया। विधायक समर्थक नारेबाजी करते हुए तहसील पहुंचे। यहां काफी देर तक नारेबाजी की। पुलिस ने आईटी एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह का शुक्रवार को जन्मदिन था। सोशल मीडिया पर तमाम लोग उनको बधाइयां दे रहे थे। इसी दौरान नगर के मोहल्ला सड़क निवासी गौरव गुप्ता नाम के युवक ने विधायक का एक आपत्तिजनक फोटो फेसबुक पर पोस्ट करने के साथ ही आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। विधायक समर्थकों को इसके बारे में पता लगा तो उनमें गुस्सा दौड़ गया। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर वह नारेबाजी करते हुए तहसील पहुंच गए। यहां काफी देर तक प्रदर्शन किया और नारेबाजी करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने मामले में भाजपा कार्यकर्ता विजयपाल सिंह की तहरीर पर आरोपी गौरव गुप्ता के खिलाफ आईटी एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। एसएसआई जेपी सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, उसको जेल भेजा जाएगा।
व्यापार मंडल का नगर अध्यक्ष है आरोपी
विधायक राजीव कुमार सिंह को लेकर आपत्तिजनक फोटो के साथ सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने का आरोपी गौरव गुप्ता उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का नगर अध्यक्ष है। पूरे प्रकरण को लेकर अंदरखाने व्यापारियों में भी कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि, अब तक कोई व्यापारी नेता गौरव गुप्ता के समर्थन में खुलकर नहीं आया है। बताते हैं कि फेसबुक की टिप्पणी को लेकर जिस तरह से हंगामा किया गया उसको लेकर व्यापारी अंदरखाने नाराज हैं।