{"_id":"5f625d8d8ebc3e78ea2e54af","slug":"crime-badaun-news-bly420066799","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया शातिर बदमाश, पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया शातिर बदमाश, पैर में लगी गोली
विज्ञापन
फैजगंज बेहटा में मुठभेड़ के बाद जानकारी लेते एसएसपी। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। मंगलवार रात फैजगंज बेहटा पुलिस की दो बदमाशों से मुठभेड़ हो गई, जिसमें एक बदमाश को पैर में गोली लगी है। ये शातिर बदमाश फैजगंज बेहटा और दातागंज में एक दंपती से लूट के मामले में वांछित था। मुठभेड़ में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें एक बदमाश फरार होने में कामयाब रहा।
फैजगंज बेहटा पुलिस मंगलवार रात मुड़िया गांव के नजदीक बैरियर लगाकर चेकिंग कर रही थी। रात करीब 11:00 बजे पुलिस को एक बाइक पर दो संदिग्ध आते दिखाई दिए। उन्हें देखकर पुलिस अलर्ट हो गई। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया लेकिन बाइक सवार लोगों ने भागने की कोशिश की। साथ ही पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। वह बाइक लेकर बिसौली की ओर भाग निकले। पुलिस ने तुरंत वायरलेस पर बिसौली पुलिस को सूचना दी। पीछे से फैजगंज बेहटा पुलिस ने अपनी गाड़ी दौड़ा दी। सैंडोला गांव के नजदीक बदमाशों ने पुलिस बिसौली को आता देखकर अपनी बाइक पगडंडी पर उतार दी। रास्ते में संतुलन बिगड़ने पर दोनों बदमाश बाइक समेत गिर गए। दोनों थानों की पुलिस ने घेरने का प्रयास किया तो उन्होंने फिर से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। इससे एक बदमाश को पैर में गोली लगी। वह जमीन पर गिर गया। दूसरा बदमाश भागने में कामयाब रहा। पूछताछ में उसने अपना नाम श्रीराम उर्फ सिरिया पुत्र ओम प्रकाश निवासी अंबियापुर जरीफनगर बताया। फरार साथी का नाम मुन्ना निवासी चंदौसी बताया। पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। उससे तमंचा और एक बाइक बरामद हुई है। श्रीराम उर्फ सिरिया के खिलाफ 26 मुकदमे दर्ज हैं।
-श्रीराम उर्फ सिरिया शातिर बदमाश है। कुछ दिन पहले वह जेल से छूटकर आया था। उसके बाद उसने दातागंज और फैजगंज बेेेहटा थाना क्षेत्र में लूट की घटनाओं को अंजाम दिया। मंगलवार रात पुलिस से उसकी मुठभेड़ हो गई, जिसमें उसको पैर में गोली लगी है। फिलहाल उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन
संकल्प शर्मा, एसएसपी