फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

हाईवे पर कार ने पिता-पुत्र को रौंदा, पिता की मौत, भैंस मरी

Mon, 14 Sep 2020 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 01:19 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। बदायूं-दिल्ली हाईवे पर रविवार तड़के तेज रफ्तार कार ने भैंस को ला रहे पिता-पुत्र को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे पिता की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनका बेटा घायल हो गया। कुछ देर बाद उनकी भैंस ने भी दम तोड़ दिया। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार कब्जे में ले ली लेकिन उसका चालक भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

सहसवान कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ज्वालापुर निवासी ओमकार (50) रविवार सुबह करीब चार बजे अपने बेटे अनिल (21) के साथ अपनी भैंस गाभिन कराने कौल्हाई के वफ्फ सेंटर पर ला रहे थे। अनिल भैंस की रस्सी पकड़े था। जबकि ओमकार भैंस को हांकते हुए पीछे से चल रहे थे। बताते हैं कि दोनों कौल्हाई के नजदीक पहुंचे थे कि उसी समय दिल्ली की ओर से तेज रफ्तार में आ रही कार ने पिता-पुत्र समेत भैंस को टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त हुआ कि ओमकार सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि भैंस ने कुछ देर तड़पने के बाद दम तोड़ दिया। अनिल उनसे आगे चल रहा था। इससे उसके कम चोटें आईं। हादसे के बाद चालक कार को वहीं छोड़कर भाग गया। उस समय कौल्हाई के लोग टहल रहे थे। उन्होंने हादसे को देखकर पुलिस को सूचना दी। जिससे पुलिस मौके पर पहुंच गई। फिर कार को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया। बाद में ओमकार के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, हादसे की सूचना मिलते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया। परिवार वाले रोते-बिखलते हुए पोस्टमार्टम पहुंच गए। उन्होंने कार नंबर के आधार पर पुलिस को तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed