{"_id":"5f5d10f98ebc3e4c9516133c","slug":"crime-badaun-news-bly419606177","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारिक प्रतिस्पर्धा में भिड़े दुकानदार, बुजुर्ग समेत दोनों पक्ष के नौ लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारिक प्रतिस्पर्धा में भिड़े दुकानदार, बुजुर्ग समेत दोनों पक्ष के नौ लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। बकरियों वाले नखासे में हार्डवेयर के दो दुकानदारों के बीच व्यापारिक प्रतिस्पर्धा को लेकर जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्ष के परिवार के लोगों ने लाठी-डंडों से एक-दूसरे को दौड़ाकर पिटाई की। दोनों पक्ष के दुकानदार समेत नौ लोग घायल हो गए। घायलों में बुजुर्ग भी शामिल हैं। प्राथमिक उपचार के बाद पांच लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
मारपीट की घटना शनिवार सुबह करीब नौ बजे की है। नझियाई मोहल्ले के सनी पुत्र निसार और साहूकारा मोहल्ला निवासी यासीन की बकरियों वाले नखासे में हार्डवेयर की दुकानें हैं। दोनों अपनी दुकानों पर बैठे थे। उसी दौरान एक दुकान से सामान का भाव पूछकर ग्राहक दूसरे की दुकान पर पहुंच गया। इसी बात पर यासीन और सनी के बीच कहासुनी शुरू हो गई। दोनों में हाथापाई भी हुई। इसकी भनक लगते ही दोनों के परिवार के लोग भी लाठी-डंडे लेकर आ धमके। उन्होंने एक-दूसरे का निशाना बनाकर प्रहार किए। मारपीट में सनी, उसका बुजुर्ग पिता निसार, भाई सलीम और शकील, भतीजा अर्श लहूलुहान हो गया। दोनों में किसी भी पक्ष के युवक ने बचने की कोशिश की तो उसे घेरकर पीटा गया। दूसरे पक्ष की ओर से यासीन, उसका भाई यामीन, शाहिद और भान्जा फैज घायल हो गया। इसकी सूचना के बाद इलाके के दरोगा संजय सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाकर प्राथमिक उपचार कराया। घायलों में पांच लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। दरोगा ने बताया कि दोनों पक्ष की तहरीर पर सात लोगों के लोगों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मारपीट की घटना व्यापारिक प्रतिस्पर्धा में हुई है।