फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

झोपड़ी में आग लगने से घरेलू सामान और 20 हजार की नकदी राख

Wed, 02 Sep 2020 12:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
crime
सहसवान। क्षेत्र के गांव सुकुर्रा में झोपड़ी में आग लगने से घरेलू सामान और 20 हजार रुपये की नकदी राख हो गई। गृह स्वामिनी ने तहरीर देकर गांव के एक व्यक्ति पर आग लगाने का आरोप लगाया है। अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है। पुलिस जांच कर रही है। सहसवान कोतवाली के गांव सुकुर्रा की रीना पत्नी प्रताप का कहना है कि दो दिन पहले गांव की ही एक महिला से किसी बात को लेकर उसकी कहासुनी हो गई थी। रविवार सुबह उसका पति खेत पर गया था इस दौरान करीब 10 बजे महिला गांव के ही एक व्यक्ति के साथ उसके घर में घुस आई। आरोप है कि उसकी झोपड़ी पर जलता हुआ उपला फेंक दिया। इससे झोपड़ी में आग लग गई। उसके घर में रखी 20 हजार रुपये की नकदी और घरेलूू सामान आदि राख हो गया। किसी तरह से आग पर काबू पाया। महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। हलका इंचार्ज नामानंद गिरी का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed